बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाडी हार्दिक पांड्या फ़िलहाल क्रिकेट से जरा दूर है। वो इसलिए क्यूकि उन्होंने हाल ही में लंदन में अपनी सर्जरी करवाई है। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बहरहाल हार्दिक पांड्या की पोस्ट देखने के बाद साक्षी धोनी ने भी उनकी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। अब यूँ तो यह तस्वीर थोड़ी सी पुरानी है। मगर इस तस्वीर को शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा है कि उन्हें धोनी और नन्ही जीवा की काफी याद आ रही है।
हार्दिक पांड्या की पोस्ट देख साक्षी ने दिया जवाब..
गौरतलब है कि नन्ही जीवा की मस्ती देख कर भारतीय टीम के खिलाडियों का स्ट्रेस काफी हद तक कम हो जाता है। फ़िलहाल तो जो तस्वीर हार्दिक ने शेयर की है, उसे लोग खूब पसंद कर रहे है और उसकी तारीफ भी कर रहे है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह वर्ल्ड कप 2019 के दौरान खींची गई तस्वीर है। इस तस्वीर में धोनी और जीवा के साथ हार्दिक खुद भी नजर आ रहे है। तो वही जीवा ने अपने पापा धोनी और हार्दिक पांड्या का हाथ पकड़ रखा है।
https://www.instagram.com/p/B4WsaRvlblQ/
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस क्यूट सी तस्वीर को देख कर साक्षी धोनी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाई। हालांकि इस तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा, लेकिन फिर भी पुराने वक्त की यादें जरूर इसमें झलक रही है। वैसे आप भी इस तस्वीर की एक झलक यहाँ देख सकते है। हमें यकीन है कि आपको यह तस्वीर जरूर पसंद आएगी। बहरहाल हार्दिक पांड्या की पोस्ट को अब तक कई लाइक्स भी मिल चुके है और लोग इस पर काफी कमेंट भी कर रहे है। दोस्तों आपको यह तस्वीर कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


