इस समय सर्दी का मौसम की शुरूआत हो चुकी है। तो ऐसे में यह जरूरी है कि आप सर्दी के मौसम में अपनी त्वचा, फिटनेस और दैनिक रूटीन पर खास तरह से ध्यान दें। हम अक्सर देखते है कि इस मौसम में कई तरह की समस्याएं धीरे-धीरे शुरू हो जाती हैं। जैसे- त्वचा का रूखापन, होंठ का फटना, एड़ियां फटना आदि। ऐसे में अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलते हुए मौसम के साथ थोड़ा बदलाव जरूर करना चाहिए। तो आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे है।जिसे अपनाकर आप सर्दी के मौसम को और बेहतर बना देंगे।
व्यायाम करके पूरा दिन अच्छा करेंगे महसूस
हम जानते है कि सर्दी का मौसम आलस भरा होता है। तो ऐसे में खुद को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है। सुबह उठते ही एक्सरसाइज करें। कम से कम 10 बार कपालभाति और अनुलोम विलोम करें ताकि आपकी नाक और सिर में भारीपन ना रहे सके। घर के भीतर ही जॉगिंग करें, जिससे आपके पैरों में चुस्ती बनी रहे। इस तरह से सुबह की शुरुआत करने से शरीर में चुस्ती-फुर्ती आएगी और आप पूरा दिन अच्छा महसूस कर सकेंगे।
गर्म पानी से रहेगी ताजगी
सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से स्नान न करें। इससे आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। साथ ही इससे आपके शरीर की स्किन भी रूखी हो जाती है। तो ऐसे में यह बेहतर रहेगा कि आप गुनगुने पानी से नहाएं। इस तरह नहाने से ताजगी, चुस्ती और गर्मी महसूस होगी। वहीं, अगर सर्दी के मौसम में आप फैशनेबल दिखने के लिए अभी तक गर्मी वाले कपड़े ही पहन रहे हैं तो यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। आज-कल बाजार में सर्दी के भी फैशनेबल कपड़ों की काफी भरमार है। सर्दी से बचाव जरूरी है इसलिए पतली तह वाले कई गर्म कपड़े पहनिए। अंदर के वस्त्र कॉटन के ही हों तो बेहतर होगा। ग्लव्स और मोजे पहनना बिलकुल न भूलें।



