आप जानते होंगे कि बॉलीवुड में भाईजान किसे कहा जाता है वहीं, भाईजान सलमान खान की बात करें तो सलमान बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक माने जाते है जिनके पास फैंस की लॉयल्टी है। आपको बता दें कि सलमान जो भी कहे वो उनके फैंस के लिए पत्थर की लकीर होती है लेकिन इतनी फैन फोल्लोविंग उन्हें रातो-रात यू ही नहीं मिली। इसके पीछे सलमान की कई सालो की कड़ी मेहनत है जिसका नतीजा आज इतना ख़ूबसूरत दिख रहा है। सलमान ने अपनी एक्टिंग से लेकर अपनी बॉडी तक पर इतनी मेहनत की है की ऑडियंस उन से इम्प्रेस हुए बिना रह ही नहीं सकती।
सलमान ने शुरू किया था 6 पैक ऐब्स का ट्रेंड
वैसे ये कहना गलत नहीं होगा की सलमान ही वो पहले स्टार है जिन्होंने 6 पैक ऐब्स का ट्रेंड शुरू किया था। सलमान ने स्क्रीन पर अपनी बॉडी का जलवा कई बार बिखेरा था और शर्टलेस होकर अपने ऐब्स दिखाए है। जिसके बाद से सलमान खान सभी के लिए फिटनेस इंस्पीरेशन बन गए।

तेजी से शर्टलेस फोटो दर्शकों के बीच हो रही वायरल
अब हाल ही में सलमान खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर खुद की शर्टलेस फोटो शेयर की है। जो तेजी से दर्शकों के बीच वायरल हो रही है। फैंस उनके 6 पैक ऐब्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, सलमान खान ने फोटो शेयर करते हुए फोटो के कैप्शन में लिखा है, “बीइंग स्ट्रांग।” बता दे कुछ ही देर पहले सलमान ने अपनी ये फोटो शेयर की है और इसे पर अब तक लाखो लोग पसंद कर चुके है।
Summary

Article Name
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये फोटो, फैंस कर रहे तारीफ
Description
आप जानते होंगे कि बॉलीवुड में भाईजान किसे कहा जाता है वहीं, भाईजान सलमान खान की बात करें तो सलमान बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक माने जाते है जिनके पास फैंस की लॉयल्टी है। आपको बता दें कि सलमान जो भी कहे वो उनके फैंस के लिए पत्थर की लकीर होती है लेकिन इतनी फैन फोल्लोविंग उन्हें रातो-रात यू ही नहीं मिली।
Author
Sundram chaurasia
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

