इस चाय के सेवन से होंगे सर्दियों के मौसम बेहतरीन फायदें जानिये

इस चाय के सेवन से होंगे सर्दियों के मौसम बेहतरीन फायदें जानिये

अब जानते होंगे कि सर्दियों में गुड़ खाना काफी फायदेमंद होता हैं। इस बारे में हम सभी जानते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह सर्दियों के मौसम में काफी लाभदायक होता है, यह शरीर को गर्माहट देने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए काफी उपयोगी होता है, लेकिन क्या आप इसकी चाय के गुणों के बारे में जानते हैं, जी हां गुण की चाय के ढेरों फायदे है।

आइए जानते है इन फायदों के बारे में

  • गुड़ की चाय पीने से पाचन बढ़िया रहता है और इसके सेवन से सीने में जलन भी नहीं होती।
  • गुड़ में चीनी के मुकाबले ढेरों विटमिन और मिनरल होते हैं जो सेहत का ख्याल रखते हैं। इस लिहाज से सर्दी में यह फायदा ही करती है।
  • अगर आप ठंड में गुड़ की चाय पीते है, तो आपको तनाव से भी राहत मिल सकती है। यह सिर दर्द की समस्या में भी काफी फायदेमंद मानी जाती है।
  • चीनी की जगह गुड़ का सेवन काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, इससे चीनी का सेवन करने से आप बच सकते है।
  • आपको बता दे कि गुड़ काफी हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, और सर्दियों में इसके सेवन की सलाह भी दी जाती है। बस ख्याल रखें कि इसका अत्यधिक सेवन न करें। सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

ये है गुड़ की चाय बनाने की विधि

एक तरफ पैन में पानी गर्म करें व दूसरी तरफ दूध। अब पानी में इलायची, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, अदरक और चाय की पत्ती डालकर उबाल लें। अब चाय के पानी में गुड़ डालकर इसमें एक उबाल और दें। इसके बाद टी पॉट में चाय छान लें अब इसमें दूध मिक्स कर लें और आपकी चाय तैयार है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER