बदलते मौसम में सर्दी जुकाम आसानी से पकड़ लेता है जिससे वायरल फीवर और तमाम तरह की परेशानियां होती हैं। गले में खराश और सर्दी जुकाम की शिकायत इस महामारी के दौर में हमें और आपको सभी को डरा देती है। इसलिए बदलते मौसम में सर्दी जुकाम को साधारण तौर पर नहीं लिया जा सकता है। क्योंकि महामारी के लक्षण भी सर्दी और जुकाम गले में खराश ही है।
आईपीएल 2020 प्लेऑफ और फाइनल मैचों का शेड्यूल बीसीसीआई ने किया जारी
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के दवाओं का सेवन करते हैं। जिसके कारण कफ और भी ज्यादा छाती में जम जाता है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर बनाकर इस स्पेशल आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन कर सकते है। इससे आपको कुछ ही दिनों में इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगी। 100 ग्राम बादाम,10 ग्राम काली मिर्च, 20 ग्राम खांड का चूर्ण बनाकर रोजाना सेवन करने से सर्दी जुकाम की समस्या से बचा जा सकता है। इस चूर्ण का सेवन रोजाना सुबह-शाम एक-एक चम्मच करना लाभकारी होगा।
इसके साथ ही सर्दी जुकाम से बचने के लिए विटामिन सी को भरपूर मात्रा में लेने की आवश्यकता होती है। विटामिन सी और हरी सब्जियां हमारे शरीर को इम्युनिटी प्रदान करते हैं। आने वाले सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां,गाजर, चुकंदर सहित तमाम स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। जिसका भरपूर सेवन करके अपने शरीर को इम्यूनिटी युक्त रखने की आवश्यकता है। साथ ही अपने खाने में दही और नींबू का सेवन बरकरार रखें। आने वाले समय में आंवला भी बाजार में आसानी से उपलब्ध रहेगा। आंवला में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है इसे ताजी आम लोगों का सेवन करना हमारे इम्यूनिटी के लिए काफी लाभदायक होता है।
इसके साथ ही रोजाना अपने भोजन के बाद हल्दी दूध का सेवन करना भी आपको सर्दी जुकाम की समस्या से बचाने में सहायक होता है।
