LG New Year Offer: मोबाइल के साथ मिल रहा LED TV

LG New Year Offer

नए साल में कुछ न कुछ ख़ास हो जाये। नया साल के मौके पर हर कंपनी अपने ग्राहक को कुछ न कुछ ऑफर दे रही है. इसी क्रम में LG कंपनी भी LG New Year Offer में अपने ग्राहकों को मोबाइल फ़ोन पर LED TV फ्री दे रही है. LG ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन LG G8X ThinQ को भारत में पिछले ही दिनों लॉन्च किया था। इस फेस्टिव सीजन में कंपनी अपने यूजर्स को इस स्मार्टफोन के साथ LED TV ऑफर कर रही है। इसे खरीदने वाले हर यूजर को 24 इंच की LED TV ऑफर किया जा रहा है। ये ऑफर 15 जनवरी 2020 तक जारी रहेगा। LG G8X ThinQ को ड्यूल स्क्रीन फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इस ऑफर का लाभ यूजर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स के माध्यम के साथ ले सकते हैं। तो चलिए आपको LG New Year Offer के बारे में और भी विस्तार से बता  दे.

LG New Year Offer LG G8X ThinQ 

 

LG New Year Offer का कैसे उठाये लाभ:

आप भी नए साल पे मोबाइल खरीदने एक सोच रहे है तो यह आपके लिए सुनेहरा मौका है. आखिर आपको  मोबाइल के साथ टीवी फ्री जो मिल रहा रहा है. बता दे इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को Amazon India के ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से स्मार्टफोन को 15 जनवरी 2020 तक खरीदना होगा। ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर नाम, मोबाइल नंबर, पता, स्मार्टफोन का IMEI नंबर, सीरीयल नंबर आदि बेसिक जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा परचेज वेरिफिकेशन के लिए स्मार्टफोन के बिल या इनवॉयस को भी अटैच करना होगा। इसके बाद कंपनी आपके पते पर LED TV डिलीवर करेगी।

LG G8X ThinQ  specification

LG G8X ThinQ  के स्पेसिफिकेशन के बात करे तो, इसमें 6.4 इंच के फुल एचडी FullVision OLED डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल है.  इसके अलावा इसमें एक 2.1 इंच का मोनो कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो ये फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो ये 6GB RAM और 2TB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही ये स्टॉक एंड्रॉइड 9 पाई पर रन करता है.

LG New Year Offer LG G8X ThinQ 

 

ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लांच हुआ LG Q60

 

G8X ThinQ स्मर्टफ़ोने की कीमत Rs 49,999 में भारत में लांच किया गया था. खास बात तो यह  की LG New Year Offer के तहत वन टाइम फ्री स्क्रींन रेप्लेस्मेंट मिल रहा है. तो देर किस बात की जल्दी कही मौका हाथ से छूट न जाए.

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर ख़बर Youth Express पर.

Summary
 LG New Year Offer: मोबाइल के साथ मिल रहा LED TV-Youth Express
Article Name
LG New Year Offer: मोबाइल के साथ मिल रहा LED TV-Youth Express
Description
LG New Year Offer में कंपनी अपने यूजर्स को LG G8X ThinQ  स्मार्टफोन के साथ LED TV फ्री दे रही है। इसे खरीदने वाले हर यूजर को 24 इंच की LED TV दिया जा रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER