ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लांच हुआ LG Q60

LG Q60

LG कंपनी ने भारत में अपने नए मोबाइल फ़ोन को  लांच कर दिया है| यह मोबाइल खास कर के गेमिंग को देखते हुए बनाया गया है| LG Q-Series में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD 810G सर्टिफाइड है।  LG Q60 को इस साल की शुरआत में MWC में पेश किया गया था। इसमें 6.2 इंच डिस्प्ले के साथ Waterdrop Nautch दिया गया है। फोन में पॉवर बैकअप के लिए 3500mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन में अलग से डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। चिलए आपको इससे जुड़ी और भी बातो से इत्तेफाक करवा दे-

LG Q60 स्पेसिफिकेशन्स

ड्यूल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई के साथ LG का यह लटेंट फ़ोन UI पर काम करता है। इसमें 6.26 इंच एचडी प्लस FullVision डिस्प्ले के साथ Waterdrop Nautch दी गई है। फोन में Octacore Mediatek Helio  P22 Processor साथ 3GB रैम दी गई है। इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

LG Q60

कैमरे की बात करे तो LG Q60 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 16MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP डेप्थ सेंसर और 5MP सुपर वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इसमें Google Lens सपोर्ट भी मौजूद है। सेल्फीज के लिए, इसमें 13MP का फ्रंट शूटर दिया गया है। पॉवर बैकअप के लिए इसमें 3500mAh की बैटरी है। हैंडसेट के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑथेंटिकेशन के लिए फेस अनलॉक मौजूद है।

BSNL उपभोक्ता के लिए ख़ुशख़बरी, काम पैसे में ज्यादा डाटा

LG Q60 भारत में कीमत

LG का यह फोन एक ही वेरिएंट 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 13490 में आता है। स्मार्टफोन एक ही कलर- Moroccan Blue में उपलब्ध है। यह हैंडसेट सेल के लिए 1 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। इसे ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स, सब जगह उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि, LG ने अभी लॉन्च ऑफर्स की डिटेल्स से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर ख़बर Youth Express पर.

Summary
ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लांच हुआ LG Q60 -Youth Express
Article Name
ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लांच हुआ LG Q60 -Youth Express
Description
LG Q60 को भारत में लांच कर दिया गया है। इसे साल की शुरआत में MWC में पेश किया गया था। इसमें 6.2 इंच
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER