बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन को रविवार राष्ट्रपति रामनामथ कोविंद ने एक समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया। अमिताभ बच्चन ने पुरस्कार लेने के बाद सभी का शुक्रिया अदा किया।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि, दादा साहब फाल्के पुरस्कार को देने की शुरुआत करीब 50 साल पहले हुई और मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए भी करीब 50 साल हो गए हैं। ऐसे में इस पुरस्कार की घोषणा के समय मेरे मन में ये बात आई कि क्या ये पुरस्कार देकर मुझे ये भी संकेत देना है कि भाई बस कर अब बहुत काम हो गया। इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हँस पड़े।
आपको बता दें कि अस्वस्थ होने के कारण अमिताभ बच्चन सोमवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। बताते चलें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया था कि अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के सम्मान से 29 दिसंबर को नवाजा जाएगा। साल 2018 का दादा साहब फाल्के सम्मान फिल्म उद्योग में उल्लेखनीय योगदान के लिए 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन को दिया जाना था लेकिन बच्चन अस्वस्थ होने के कारण समारोह में शिरकत नहीं कर सके।
अमिताभ बच्चन को प्रदान किया गया दादा साहब फाल्के पुरस्कार
1969 में शुरू हुए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है जिन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल औऱ 10,00,000 रुपये नकद प्रदान किए जाते हैं।
पांच दशक के अपने फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन शीर्ष पर बने रहे और फिल्मों में यादगार काम के जरिये अपने प्रशंसकों को हैरान करते रहे। प्रसिद्ध हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर 1942 में जन्मे बच्चन ने एक अभिनेता के रूप में सात हिंदुस्तानी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इससे पहले अमिताभ बच्चन को उनके योगदान के लिए 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
अमिताभ बच्चन को प्रदान किया गया दादा साहब फाल्के पुरस्कार - Youth Express
Description
बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन को रविवार राष्ट्रपति रामनामथ कोविंद ने एक समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया। अमिताभ बच्चन ने पुरस्कार लेने के बाद सभी का शुक्रिया अदा किया।