साउथ कोरियन कंपनी LG ने भारत में अपने लाइट वेट लैपटॉप को लांच कर दिया है| यह लैपटॉप Windows 10 Home ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। इन लैपटॉप को यूजर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर अगले सप्ताह से खरीद सकते हैं। बात दे कंपनी ने इनका नाम LG Gram 17, Gram 15 और Gram 14 लैपटॉप रखा है| इन लैपटॉप की खास बात ये है कि ये हल्के और पतले हैं जिसे कैरी करने में यूजर्स को परेशानी नहीं होगी। साथ ही साथ इन लैप्टॉप्स को बेहतर हार्टवेयर फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने Lenovo और Macbook के पतले लैप्टॉप की चुनौती में इसे पेश किया है।
क्या है LG Gram 17 लैपटॉप के फीचर्स
Gram 17 के फीचर्स की बात करे तो इसे भारत में Rs 1,26,000 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसका मॉडल नंबर 17Z990-V है और इसमें 17 इंच का WQXVGA डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 2,560 x 1,600 पिक्सल है। इसके डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 16:10 दिया गया है। इस लैपटॉप का वजन 1 किलो से थोड़ा ज्यादा है। इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये 8GB DDR4 रैम और 512GB सॉलिट स्टेट ड्राइव (SSD) हार्ड डिस्क के साथ आत है। इसे पावर देने के लिए इसमें 72Whr की बैटरी दी गई है। इसमें 3 USB पोर्ट, HDMI पोर्ट के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्वॉट और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसमें Intel Core i5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
LG Gram 15 के फीचर
अगर इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये भी 8GB DDR4 रैम और 256GB सॉलिट स्टेट ड्राइव (SSD) हार्ड डिस्क के साथ आत है। इसे पावर देने के लिए इसमें 72Whr की बैटरी दी गई है। इसमें भी 3 USB पोर्ट, HDMI पोर्ट के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्वॉट और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसमें Intel Core i5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
इसका मॉडल नंबर 15Z990-V है और इसमें 15.6 इंच का WQXVGA डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 2,560 x 1,600 पिक्सल है। इसके डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 16:10 दिया गया है। भारत में इससे Rs 98,000 की कीमत में लॉन्च किया गया है।

LG Gram 14 के स्पेसिफिकेशन
LG कंपनी के अगर इस लेटेस्ट लैपटॉप की बात करे तो इससे भारत में Rs 95,000 की कीमत में लॉन्च किया गया है। ये 8GB DDR4 रैम और 256GB सॉलिट स्टेट ड्राइव (SSD) हार्ड डिस्क के साथ आत है। इसमें भी 3 USB पोर्ट, HDMI पोर्ट के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्वॉट और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसमें Intel Core i5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के दावों के मुताबिक, इसमें 21.5 घंटे का बैटरी बैक अप मिलता है।

इसका मॉडल नंबर 14Z990-V है और इसमें 14 इंच का WQXVGA डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 2,560 x 1,600 पिक्सल है। इसके डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 16:10 दिया गया है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


