पाए जाते है ये तत्व
सिर दर्द जैसी हो सकती है समस्या
विशेषज्ञों के अनुसार खट्टे फल या ड्रिंक्स लोगों की माइग्रेन की परेशानी बढ़ा सकता है। जानकारी के अनुसार खट्टे फूड्स में पाया जाने वाला एक तत्व टायरामाइन पाया जाता है। जो सिर दर्द जैसी समस्या दे सकता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स माइग्रेन के मरीजों को इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
खास बात
जानकारी के अनुसार शरीर में आयरन को एब्जॉर्ब करने में विटामिन-सी का बड़ा योगदान होता है लेकिन इससे युक्त फूड्स और ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से शरीर में आयरन की मात्रा भी बढ़ने लगती है जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ये शरीर के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है।
इन्हें नहीं करना चाहिए इस्तेमाल
हम सभी जानते है कि नींबू में एसिडिक तत्व की अधिकता पाई जाती है। जहां इसके अधिक इस्तेमाल से लोगों की दांतें खराब हो सकती हैं। बता दें कि एसिड के संपर्क में आने से दांतों की तामचीनी खत्म होने लगती है। ऐसे में जो लोग दांतों से संबंधित दिक्कतों से जूझ रहे हैं उन्हें नींबू पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।