गर्मी में करें कच्चे आम का सेवन, सेहत को पहुंचाता है लाभ

गर्मी में करें कच्चे आम का सेवन, सेहत को पहुंचाता है लाभ

गर्मी का मौसम इस समय जोरो पर चल रहा है। जहां इस मौसम में कच्चे आम की बात करें तो इसी सीजन में कच्चे आम आते है। जो गर्मी के लिहाज से फायदेमंद होते है। वहीं, लोग पके हुए आम का सेवन ज्यादा करना पसंद करते है। क्योंकि ये मीठे होते है इससे आमरस ज्यादा बनाया जाता है और कच्चे आम का इस्तेमाल चटनी बनाकर लोग खाना ज्यादा पसंद करते है। जिससे खाने में चार चांद लग जाता है।

खास बात

आम की चटनी का सेवन करने से सेहत में भी कई तरह से लाभ पहुंचता है। इससे शरीर से जुडी समस्या दूर हो जाती है। ऐसे में अगर आप घर में आम की चटनी बनाना चाह रहे है तो। आज हम बताने जा रहे है कुछ सरल तरीके।

चटनी की सामग्री

  • चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चा आम ले इसके काट ले
  • सोंफ 1 टी
  • मेथी दाना 1/4 टी चम्मच
  • जीरा 1 टी
  • कलोंजी 1 टी
  • राई 1 टी
  • हींग थोड़ी सी
  • लाल मिर्च पाउडर 1 टी चम्मच
  • गुड़ 1/ 4 कप
  • गर्म मसाला 1/2 टी चम्मच
  • चिली फ्लेक्स – 1/2 चम्मच
  • तेल
  • नमक स्वादानुसार

इस विधि से करें तैयार

गर्मी का मौसम इस समय चल रहा है इस मौसम में आम की चटनी बनाने के लिए आप एक कड़ाही ले इसमें तेल गर्म करे तेल गर्म होने के बाद इसमें राई, हींग, जीरा, सोंफ मेथी दाना, कलोंजी डालकर इसे अच्छी तरह से पका ले। जब इसकी खुशबु आने लगे तो इसमें कच्चा आम डालकर इन्हे कुछ देर के लिए पका लें। इसके बाद इसके हल्दी, मिर्च, अदरक और स्वादानुसार नमक डाले कुछ देर के लिए पकने दे।

सॉफ्ट होने तक उबाले आम

फिर इसके बाद इस चटनी में एक कप पानी डाले और आम को सॉफ्ट होने तक इसे उबाले अब इसमें गुड़ मिला दे इसे गाढ़ा होने दे इसके बाद इसमें गर्म मसाला, चिली फ्लेक्स मिला दे और अब आपकी स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार हो गयी है। अब आप इसका मजा खाना के साथ ले सकते है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER