बॉली वुड के क्षेत्र में जानी-मानी अभिनेत्री काजोल को शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो उन्हें नहीं जानता होगा। बता दें कि एक्ट्रेस काजोल ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। जहां उनकी फिल्में हिट से सुपरहिट भी हुई है। वहीं, काजोल बॉली वुड के क्षेत्र में अपने काम और अभिनय के लिए खासतौर से जानी जाती हैं। जहां काजोल किसी भी फिल्म में गहरी छाप भी छोड़ती हैं।
इस प्लेटफार्म पर रिलीज होगी सीरीज
हालांकि, इनके फैंस नई फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार करते रहते है। वहीं, आपने काजोल को अब तक फिल्मों में सिर्फ देखा होगा लेकिन यह अभिनेत्री जल्द ही वेब सीरीज में दिखाई देने वाली है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। जहां काजोल की वेब सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी। दरअसल, शो के टीजर में एक बार फिर काजोल की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का सीन दिखाया गया है।
खास बात
तो ऐसे में मेकर्स टीजर के दौरान लिखते है कि कुछ हो रहा है। आप समझ नहीं पाएंगे। क्या आप समझ सकते हैं कि हम क्या कर रहे हैं? जानकारी के अनुसार हॉटस्टार की इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस का बिल्कुल नया अवतार दिखाई देने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इस सीरीज और उनके किरदार के बारे में अभी किसी भी तरह की कोई खास जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।