पुष्पा पार्ट 2 में नजर आ सकते है अभिनेता मनोज बाजपेई, पढ़़िये

पुष्पा पार्ट 2 में नजर आ सकते है अभिनेता मनोज बाजपेई, पढ़़िये

फिल्म पुष्पा की बात करें तो यह फिल्म सभी को पसंद आई थी। जहां फैंस ने भी इस फिल्म को खूब जमकर देखा था। वहीं, चंदन तस्करी फिल्म पुष्पा की कहानी को उत्तर भारत से जोड़ने की नई तरकीब निकाली गई है। जहां फिल्म में हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता मनोज बाजपेयी को भी जोड़ने की कोशिशें चल रही है।

खास बात

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर मनोज बाजपेयी भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकते है। वहीं, फिल्म पुष्पा के मेकर्स ने मनोज बाजपेयी से एक बेहद खास रोल के लिए संपर्क भी किया है।

हो सकता है पुलिस का रोल

जानकारी के अनुसार जहां तक यह एक पुलिस ऑफिसर का रोल हो सकता है। मनोज बाजपेयी कितने उम्दा कलाकार माने जाते हैं ये तो सभी जानते हैं। फिर उनको अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं माना जाएगा। ऐसा हुआ तो फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 2’ में ही मनोज बाजपेयी के किरदार की एंट्री हो सकती है और यही वह किरदार होगा जो इस फिल्म को इसकी तीसरी कड़ी तक ले जा सकता है।

दमदार एक्टिंग में आएंगे नजर

वहीं, यह पहली बार नहीं होगा जब मनोज बाजपेयी पुलिस ऑफिसर के रोल में बिग स्क्रीन पर दमदार एक्टिंग करते हुए दिखाई देने वाले है। जहां वह इससे पहले भी वे कई फिल्मों में खाकी वर्दी पहने हुए दिखाई दे चुके हैं और वह फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER