जानियें क्या होते है ड्राईफ्रूट्स के सेवन करने के फायदें, बचाते है कई बीमारियों से

जानियें क्या होते है ड्राइफ्रूट्स के सेवन करने के फायदें, बचाते है कई बीमारियों से

आजकर लोगो की खराब खान-पान के कारण लाइफस्टाइल बिगड़ती जा रही है। जहां वजन बढ़ना एक आम बात हो गई है। जहां लोग मोटापा दूर करने के लिए जिम भी जाना शुरू कर देते है। वहीं, लोग जिम के डाइट चार्ट को फॉलो करते है लेकिन फिर भी कई बार वजन कम नहीं हो पाता है। मोटापा कई बीमारियों को भी जन्म देता है। मोटापे से बचने के लिए आप मुट्ठी भर ड्राईफ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। जहां ड्राईफ्रूट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको मोटापे से भी बचाते हैं और आपको कई बीमारियों से दूर भी रखते हैं। तो आइए जानते है कुछ टिप्स।

काजू का करें इस्तेमाल

बता दें कि काजू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपको स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते है। इससे आपका वजन भी कम होता है। इसके अलावा अगर आपको जोड़ों के दर्द की समस्या है तो यह भी दूर हो जाती है। आप रोजाना 2 काजू का सेवन कर सकते हैं। जिसका फायदा आपको कुछ महीनों में अपने आप दिखने लगेगा।

किशमिश

जैसा कि दूसर नंबर पर बात करें अगर किशमिश की तो यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से आपके शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। जहां किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन-बी6, कैल्शियम, फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व भी शामिल होते है। इसके सेवन से त्वचा भी साफ रहती है और चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। आप रोजाना 3-4 किशमिश का सेवन कर सकते हैं। जिससे आपको शरीर का बल्ड सर्कुलेशन भी बढ़िया बना रहेगा।

बादाम

बादाम की बात करें तो इसमें  प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, सोडियम, जिंक, विटामिन-बी6, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ई भी दिमाग को तेज और याददाश्त को अच्छा रखने में मदद करता है। आप रोजाना 3 बादाम का सेवन कर सकते हैं। जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER