जानियें क्यों ईको फ्रेंडली लाइफस्टाइल हर तरह से है फायदेमंद, पर्यावरण में भी है मददगार

जानियें क्यों इकों फ्रेंडली लाइफस्टाइल हर तरह से है फायदेमंद, पर्यावरण में भी है मददगार

जैसा कि हम सभी जानते है कि हमें स्वस्थ रहने के लिए यह आवश्यक होता है कि हम पर्यावरण के प्रति जागरूक रहे और उसका हर तरीके से ख्याल भी रखें लेकिन आज के समय में हर आदमी बिजी है। वहीं, खास बात यह है कि दुनिया भर अब हर किसी को ईको फ्रेंडली लाइफस्‍टाइल पर जोर अधिक दिया जा रहा है। जो न केवल हमारी सेहत के लिए ही फायदेमंद साबित होती है, बल्कि यह हर प्रकार से पर्यावरण संरक्षण के लिेए भी मददगार साबित होती है।

वैज्ञानिक दे रहे है इस पर जोर

आपको बता दें कि आज के समय में सारे विश्व के वैज्ञानिक एवं सम्बन्धित वैज्ञानिक समुदाय ईको-फ्रेंडली एवं प्रदूषण मुक्त उपायों पर अत्यधिक जोर देने का काम कर रहे है। जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जब पर्यावरण शुद्ध और सुरक्षित होगा तभी हम और आप जीवित रह सकेंगे। आइये जानते है क्या होती है इको फ्रेडंली लाइफस्टाइल।

घर में पौधे लगाकर बना सकते है प्रदूषण मुक्त

जैसा कि यह हमें ज्ञात हो कि एक ऐसा घर जो पर्यावरण के हिसाब से ही डिजाइन एवं तैयार किया गया हो। अपने घरों के चारों तरफ आप अलग-अलग तरह से अपने बजट में हरियाली का माहौल बना सकते है। जैसे- इंडोर गार्डन, आउटडोर गार्डन, बालकनी में या टेरेस गार्डन, किचन गार्डन, ब्लैंक प्लान्टेशन आदि बहुत कुछ। कुछ ऐसे पौधे भी हैं, जिन्हें आप अपने घर के अंदर भी लगा सकते हैं। इससे घर के अंदर का पर्यावरण बहुत हद तक प्रदूषण से मुक्त हो सकेगा।

इनका करें कम इस्तेमाल

हम अक्सर देखते है कि लोग ज्यादातर इलेक्ट्रानिक उपकरण का इस्तेमाल किया करते है लेकिन इनका इस्तेमाल सीमित करना चाहिए।  जहां कुछ उपकरण तो ऐसे होते हैं, जिनका हम जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कर रहे होते हैं। जैसे छाछ बनाने के लिए ग्राइंडर का इस्तेमाल करना। जबकि इसके लिए लकड़ी का उपकरण हमारी रसोई में बरसों से रखा है। जब हमें बिजली की जरूरत न हो तब हम बिजली का बटन बंद कर सकते हैं जब हम खुद प्रदूषण नहीं करेंगे तो इसका सीधा लाभ हमें ही मिलेगा।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER