बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हें खाने का शौक ज्यादा होता है। तो आज हम बात करने जा रहे है पापड़ की कढ़ी की। जो खाने में एक अलग स्वाद उभरकर देती है। बता दें कि यह बनाने में आसान है और इसे खाने वाला बहुत पसंद करेगा।
ये चाहिए सामग्री
- पापड़
- दही
- बेसन
- साबुत लाल मिर्च
- मेथी दाना
- राई
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- हींग
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- किचन किंग मसाला
- हरा धनिया
- तेल।
पापड़ की कढ़ी बनाने की विधि-
पापड़ कढ़ी को बनाने के लिए सबसे पहले इसे बनाने के लिए पापड़ को सेक कर रख लें। इसके अलावा दही को अच्छे से मथ लें और इसमें बेसन मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करना है ताकी इसमें किसी तरह के डेले न पड़ें। इसके अलावा आप एक कटोरी में पानी लें और इसमें हींग भिगो दें। ऐसा करने से कढ़ी में हींग का स्वाद अच्छे से घुल जाता है। अब आप कढ़ी के लिए तड़का तैयार करें। इसके लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर इसमें मेथी दाना, साबुत लाल मिर्च और राई डालें।
एक ही डायरेक्शन में चलाएं अच्छे से
फिर इसके बाद अच्छे से चटकने के बाद आप इसमें नमक को छोड़कर मसाला एड करें। इसमें हींग वाला पानी डालें और फिर मध्यम आंच पर चलाएं। जब सारा तेल ऊपर आ जाए तो इसमें बेसन मिला हुआ दही डालें। अब इसी समय पर आफ पानी डाल सकते हैं। अब इसे एक ही डायरेक्शन में अच्छे से चलाते रहें। जब तक की इसमें उबाल न आ जाए। इसके बाद जब उबाल आने लगे तो आप इसमें, पापड़ डाल सकते हैं। अच्छे से उबल जाने के बाद इसमें नमक और किचन किंग मसाला डालें। हरा धनिया से गार्निश करें और फिर सर्व करें। आप इसे गर्मागर्म रोटी के साथ ले एक अलग स्वाद देगी।