जैसा कि हम सभी जानते है कि इलेक्ट्रानिक चीजों में फ्रिज एक ऐसा गैजेट्स है जिसका इस्तेमाल सभी जगहो पर किया जाता है। बहुत सी चीजें एवं बचा हुआ खाना का इस्तेमाल भी लोग फ्रिज में रखकर करते है। आज के समय को देखते हुए इसके बिना काम चलाना काफी मुश्किल है। मुख्य रूप से गर्मी के सीजन में खाने-पीने की सभी चीजें फ्रिज में रखने के कारण ही फ्रेश एवं ताजी बनी रहती हैं। हम अक्सार कई तरह के फल, सब्जियों या खाने की चीजों को हमेशा रेफ्रीजिरेटर में रखते है। ताकि चीजें कई दिनों तक ताजी एवं प्रेश बनी रहती है। आज हम जानेंगे कि कौन सी चीजें फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए।
ताजें टमाटर का करें सेवन
ऐसी कुछ चीजें है जिन्हें फ्रिज में रख कर सेवन करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। हम देखते है कि लगभग सभी घरों में सब्जी बनाने के लिए टमाटर का खूब अच्छे से इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण से लोग एक ही बार में ज्यादा टमाटर खरीद कर फ्रिज में रख लिया करते है। तो ऐसे में कोशिश करें की ज्यादा से ज्यादा ताज़े टमाटर खाएं। क्योंकि फ्रिज की ठंडी हवा से टमाटर अंदर की तरफ गलने लगते हैं। जिससे यह पता नहीं चलता कि कौन से टमाटर ताजे है और कौन से खराब।
ना रखें फ्रिज में शहद
वहीं, दूसरा तत्व है शहद जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शहद को खाने की कई चीजों में इस्तेमाल होता है। ऐसै बहुत से लोग होते है जो रोजाना बहुत कम शहद इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग शहद खराब ना हो इस कारण से फ्रिंज में रख देते है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि फ्रिज में रखने से शहद में क्रिस्टल आने लगते है। ऐसे में इसका स्वाद में बदलाव आने लगता है। तो खराब हो ही जाता है। साथ ही इस शहद को खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं।
केला
बहुत से लोग ऐसे होते है जो केले जैसे फल को भी फ्रिज में रख देते है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से ये जल्दी गल जाता है और काला पड़ जाता है। साथ ही फ्रिज में रखे केले को खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसके साथ रखे दूसरे फल और सब्जियां में महक आ जाती है जो खराब भी हो जाते है। भी खराब हो सकते है।
