कपिल देव की कप्तानी के ऊपर बनी फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे है। वहीं, बॉलीवुड और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों में खुशी का माहौल दिख रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म में यह कहानी दिखाई गई है कि कैसे कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 1983 में पहला आईसीसी वनडे विश्व कप अपने नाम किया था।
रणवीर सिंह निभा रहे कप्तान की भूमिका
जहां इस फिल्म में कपिल देव का रोल कप्तान के रूप में रणवीर सिंह अदा कर रहे है। हालांकि, फिल्म में यह दिखाया गया है कि किस प्रकार टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर मुश्किलों में सामना करते हुए पूरा किया था। वहीं, ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर इतना जबरदस्त दिख रहा है कि दर्शक फिल्म देखने के लिए भी काफी उत्साहित है। दरअसल, कपिल देव ने भी अपने इंस्टाग्राम पर भी ट्रेलर शेयर किया है।

कपिल ने इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात
वहीं, कपिल ने इंस्टाग्राम पर यह भी लिखा कि, “मेरी टीम की कहानी।” जिसके निर्देशक कबीर खान हैं। लिखा कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने मैनेजर पीआर मान सिंह का रोल निभाया है। जबकि एमी विर्क को बलविंदर सिंह संधू के रूप में दिखाया गया है। साहिल खट्टर को सैयद किरमानी के रूप में और ताहिर भसीन को फिल्म में सुनील गावस्कर की भूमिका निभाते लोग देखेंगे। जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, धैर्य करवा, आर बद्री भी रोल अदा कर रहे है।
दीपिका निभा रही पत्नी की भूमिका
कपिल ने यह भी लिखा कि सबसे रोमांचक बात तो यह है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। हालांकि, फिल्म 24 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं, फिल्म का ट्रेलर शेयर करने से पहले ठीक एक दिन पहले कपिल ने फिल्म 83 का पोस्टर भी साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, “बचपन से मेरी मम्मी मुझे सिर्फ एक ही चीज कहती आई है- बेटा जीत के आना, कोई बेस्ट ऑफ शेस्ट ऑफ नहीं। बस जीत के आना है।”