आज गर्मी का मौसम चालू हो चुका है। जैसा कि गर्मी के मौसम की बात करें तो यह कई लोगों को बेहद पसंद रहता है। क्योंकि इस मौसम में ठंडा- ठंडा खाने को मिलता है। जिसमें एसी या कूलर का माहौल तरो-ताजा बनाता है लेकिन गर्मी के मौसम में कई तरह की बीमारियां भी होती है। जहां जरा सी लापरवाही हमारी सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। तो आइए जानते है कि गर्मी में क्या करें जिससे रहे ठीक-ठाक।

लू से हो सकती है ये समस्या
जैसा कि अक्सर लोगों को गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक यानि लू लगने की समस्या होती है। क्या आप ये जानते है कि दिनभर धूप में अधिक घूमने से भी आप लू की चपेट में आ सकते है। जिससे आपको पाचनतंत्र बिगड़ना, बुखार, कमजोरी, सिरदर्द जैसी समस्याएं शुरू हो जाती है।कई लोग यह सोचते है कि उन्हें प्यास नहीं लगती लेकिन ऐसी गलती बिल्कुल भी ना करें।

पीते रहे पानी
वहीं, शरीर में डीहाईड्रेशन की कमी होना आपको कुछ दिक्कत में ला सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि प्यास नहीं लगने पर भी पानी पीते रहें। एक बात का ध्यान रखें कि दिन में एक बार ग्लूकोज का पानी भी अवश्य पिएं।

सनबर्न से बचें
हम अक्सर देखते है कि गर्मी में सनबर्न की समस्या से स्किन जलने की समस्या होती है। स्किन में लाल रेशेज पड़ने लगते हैं। इसलिए ऐसे में आप सन स्क्रिन क्रीम शरीर में लगाकर घर से बाहर निकलें एवं हाथ और मुंह ढंककर बाहर निकलें। जिससे आप तमाम समस्याओं से बचें रहेंगे।
रात का खाना ना लें सुबह
आपको बता दें कि फूड प्वॉजनिंग की समस्या गर्मी में सबसे ज्यादा होती है। इसलिए एक बात का ध्यान रखें कि कभी रात में खाना देर से ना खाएं और एक बात का ध्यान रखें कि कभी भी रात का भोजन सुबह ना करें, बाहर का खाने से बचें। तबियत ठीक ना होने पर तुरंत डाक्टर से मिलें।
Summary

Article Name
गर्मी में रहिये सावधान, जरा सी लापरवाही डाल सकती है परेशानी में, जानियें
Description
आज गर्मी का मौसम चालू हो चुका है। जैसा कि गर्मी के मौसम की बात करें तो यह कई लोगों को बेहद पसंद रहता है। क्योंकि इस मौसम में ठंडा- ठंडा खाने को मिलता है।
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
