हम जानते है कि शरीर को अंदर से मजबूत रखने और तमाम बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर में आयरन बहुत जरूरी होता है। यदि आपके शरीर में आयरन की कमी होगी तो आपको थकान व सांस फूलने जैसी दिक्कतें शुरू हो जाएंगी।
ये है आयरन कमी के लक्षण
जल्दी थकान आयरन की कमी के कारण हो सकती है। माना कि उम्र के साथ फुर्ती का कम होना सामान्य बात है लेकिन अगर आप घर का थोड़ा-सा काम करके भी थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। हीमोग्लोबिन खून को उसका लाल रंग देता है जिससे चेहरे को अपनी रंगत मिलती है।हीमोग्लोबिन कम होगा तो चेहरा फीका और पीला-सा दिखेगा। डॉक्टर भी आंखों के नीचे का लाल हिस्सा इसीलिए चेक करते हैं।
खास बात
अक्सर घर में बच्चों को ऐसा करने से मना किया जाता है। लेकिन रिसर्च दिखाती है कि जिन लोगों में आयरन की कमी होती है, उनका अपनी टांगों पर नियंत्रण नहीं रहता और वे अनजाने में ही टांगें हिलाने लगते हैं। जब शरीर में किसी भी चीज की कमी होती है, तो शरीर प्राथमिकताएं तय करता है।
इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल
- गुड़ और मूंगफली खाने से आपके शरीर में खून की कमी दूर होगी और इसका सेवन आप नियमित भी कर सकते हैं। अंकुरित आहार लेने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होगी, इससे आप रोज सुबह ले सकते हैं।
- अनार में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। 1 गिलास गुनगुने दूध में 2 चम्मच अनार पाउडर डालकर पीने से खून की कमी दूर होती है।
- चुकंदर के नियमित सेवन से आप अपने शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। आप इसे सलाद में या इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
- ओट्स हमारे शरीर और हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से आप इसकी कमी को दूर कर सकते हैं।



