अगर आप भी करते है कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल तो जानियें कैसे बचा सकते है आंख, पढ़िये

कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल आप भी करते है तो जानियें कैसे बचा सकते है आंख

आज के इस आधुनिक युग में हम देख रहे है कि कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर और मोबाइल के बिना नहीं रह सकता। आधुनिक तकनीक जिनसे आपको जितना फायदा होता हैं उतना नुक्सान भी हो सकता हैं। जो भी लोग कंप्यूटर और मोबाइल का लगातार प्रयोग करते हैं उनकी आँखों में इसका बुरा असर पड़ सकता हैं। तो आइये जानते है कि कैसे इन टिप्स को अपनाकर कैसे बचा सकते है अपनी आंखो को।

हानिकारक किरणों से बचाएं आँख

आपको बता दे जब भी आप कंप्यूटर और मोबाइल का उपयोग ज्यादा करते हैं तो अपनी आँखों से दूरी बना कर रखे इससे आप अपनी आँखों को कंप्यूटर और मोबाइल से निकलने वाली हानिकारक किरणों से बचा कर रख सकते है और जब भी आपकी आंखे सूखने लगे तो आप ज्यादा से ज्यादा बार अपनी पलकों को झपके और अपनी आँखों को सूखने से बचाएं।

ना करें लगातार काम

अगर आप लगातार कंप्यूटर पर काम करते हैं या मोबाइल का उपयोग करते हैं तो इससे आपकी आँखों को नुक्सान हो सकता हैं इसलिए आपको बीच बीच में ब्रेक लेना चाहिए और आपको ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिससे आपको आंखे स्वस्थ रह सके | विटामिन ए वाले आहार जैसे- आम, गाजर, पपीता, पालक आदि चीजों का सेवन आपको करना चाहिए जिससे आपकी आंखे स्वस्थ रह सकें।

अच्छे चश्में का करें उपयोग

आँखों की समय समय पर जाँच करवाना चाहिए जिससे आपकी आंखे स्वस्थ रह सकें। आँखों को कंप्यूटर और मोबाइल की किरणों से बचाने के लिए एंटी ग्लेयर चश्मे का उपयोग करे इससे आपकी आंखे स्वस्थ बनी रहेंगी|

आंखो में मारे पानी की छीटें

कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल अगर आप लगातार कर रहे हैं तो आपको बीच -बीच में आपको अपनी आँखों में पानी के छींटे मारना चाहिए। जिससे आपको आँखों में आराम मिल सके और आपकी आंखे स्वस्थ रह सकें।

Summary
अगर आप भी करते है कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल तो जानियें कैसे बचा सकते है आंख, पढ़िये
Article Name
अगर आप भी करते है कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल तो जानियें कैसे बचा सकते है आंख, पढ़िये
Description
आज के इस आधुनिक युग में हम देख रहे है कि कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर और मोबाइल के बिना नहीं रह सकता। आधुनिक तकनीक जिनसे आपको जितना फायदा होता हैं उतना नुक्सान भी हो सकता हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER