जानियें कैसे इस आसान से टिप्स अपनाकर बचा सकते है अपने मोबाइल का डाटा, पढ़िये

जानियें कैसे इस आसान से टिप्स अपनाकर बचा सकते है अपने मोबाइल का डाटा

हम जानते है कि अगर हमें फोन पर कोई ऐप्स इन्स्टॉल करना हो या मेल चेक करना हो या फिर गूगल पर सर्च करना हो इन सभी के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है और हम स्मार्टफोन का बेहतर इस्तेमाल तभी कर सकते है, जब उस पर इंटरनेट उपलब्ध हो। ऐसे में कई यूजर्स अनलिमिटेड डाटा पैक का इस्तेमाल करते हैं। कई यूजर्स लिमिटेड ऑफर वाला डाटा पैक को प्रयोग करते हैं, लेकिन उनका समय से पहले ही डाटा खत्म हो जाता है। हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप अपनाकर अपने मोबाइल का डाटा बचा सकते है।

OTT ऐप्स को ध्यान से बंद रखे

आजकल अमेज़न प्राइम, हॉट स्टार डिज्नी, नेटफ्लिक्स जैसे OTT ऐप्स का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ऐसे में कई बार ये ऐप्स हमारे फोन के बैकग्राउंड में ऑन रहता हैं और डेटा कंज्यूम करती रहती हैं। तो अगर आप ऐसे ऐप्स अपने फोन में खोलकर रखते हैं तो उनसे डेटा ज्यादा खर्च होता है। तो ऐसे ऐप्स का प्रयोग करने के बाद बैकग्राउंड से इन्हें रिमूव कर दें।

इसका करें ऑफलाइन प्रयोग

आपको बता दे कि गूगल मैप्स एक पॉपुलर सर्विस है, जिससे डेटा की खत्म ठीक-ठाक होती है। ऐसे में डेटा बचाने के लिए आप मैप्स को सेव कर सकते हैं। मैप डाउनलोड होने के बाद आप GPS की मदद से इसका इस्तेमाल ऑफलाइन कर सकते हैं। इससे आपको डेटा बचाया जा सकेगा।

खास बात

अगर आप फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म काम करते समय ओपन रखते हैं तो डेटा की खपत होती रहती है। खास तौर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में ऑटो-प्ले वीडियो को बंद रखें। ऑटोमैटिकली वीडियो प्ले होने से भी डेटा ज़्यादा खर्च होता है।

ऑटो अपडेट को करें बंद

हम अक्सर देखते है कि फोन में कई ऐप्स अपने आप अपडेट होने लगती है, जिससे कि फोन का डेटा खर्च होता है। इससे बचने के लिए आप सेटिंग में जाकर ऑटो अपडेट को बंद कर दें। इससे आप अपने हिसाब से जिस ऐप को चाहें उसी को अपडेट करेंगे और आराम से आप डेटा बचा सकेंगे।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER