एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। कभी वो फैंस के साथ फोटो शेयर करते हैं तो कभी दूसरे स्टार्स की तस्वीरों पर कमेंट कर सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। एक बार फिर ऐसा कर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया की हैडलाइन में बने हुए हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट फोटो पर उन्होनें मजेदार कमेंट किया जिसका जवाब भी कुछ उसी अंदाज में एक्ट्रेस ने दिया।

अर्जुन कपूर ने लिखा कि तुम्हारी सॉक्स की ड्राई क्लीनिंग माशाअल्लाह शानदार है। एक्टर के इसी कमेंट को ही लाखों यूजर ने लाइक कर डाला है। अर्जुन के इस कमेंट का जवाब अनुष्का ने तुरंत दिया।
अनुष्का शर्मा का मजेदार कमेंट
वो सोशल मीडिया पर लिखती हैं कि हमारे यहां जुराब ड्राई क्लीन नहीं होती, हम तो धोते हैं जुराबों को। दोनों का हंसी मजाक सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आया। बता दें अनुष्का ने इन फोटो को शेयर करते हुए बताया था कि इन तस्वीर को पति विराट कोहली ने कैप्चर किया था।
अनुष्का शर्मा-अर्जुन कपर की हंसी मजाक सोशल मीडिया पर तो अक्सर देखने को मिलती है लेकिन दोनों ने अभी तक साथ में ऑनस्क्रीन काम नहीं किया हैं। फैंस जरूर दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।
अनुष्का की अपकमिंग फिल्म

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

