यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारी बॉलीवुड की कुछ हस्तियां बहु-प्रतिभाशाली हैं। कुछ हस्तियां न केवल अभिनय में अच्छी हैं, बल्कि जब किसी और प्रतिभा की बात आती है तो वो उसमे में अव्वल दर्जे के होते, चाहे बात कविता लिखने की ही क्यों न हो। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हे एक्टिंग के साथ साथ कविताएं लिखने का भी शौक है। कुछ हस्तिया केवल अभिनय या फिल्मों के निर्माण और निर्देशन तक ही प्रतिबंधित नहीं हैं। उदाहरण के लिए, हम सभी जानते हैं कि फरहान अख्तर एक अद्भुत अभिनेता, पार्श्व गायक, निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट भी हैं।
असल जिंदगी में भाई बहन है टीवी के ये दो मशहूर सितारे, नाम जान कर रह जायेंगे हैरान
हालाँकि, उनकी सीमा यहीं खतम नहीं होती वो और भी बहुत कुछ करने के लायक हैं, जिसमे से एक कविता लिखना भी उनका शौक है। बार-बार फरहान सोशल मीडिया पर अपनी शायरी शेयर करते रहते हैं।
आज हम आपके लिए उन हस्तियों की सूची लेकर आए हैं, जो एक्टिंग के साथ साथ कविताएं भी लिखतें है-
आयुष्मान खुर्राना
अगर आप सोशल मीडिया पर अभिनेता को फॉलो करते हैं, तो आप जान सकते हैं कि आयुष्मान कविताएँ भी लिखते हैं। उनकी कविताएँ निश्चित रूप से आपके दिल को छू जाएंगी।
कृति सनोन
लुका चुप्पी अभिनेत्री सोशल मीडिया पे खुद की सुंदर तस्वीरें साझा करती हैं। अगर आपने गौर किया है, तो आप जान सकते हैं कि उसने अपनी लिखी कविताओं के साथ अपनी पोस्टों को कैप्शन दिया है।
कल्कि कोचलिन
कल्कि एक कवियित्री हैं और उन्होंने बोली जाने वाली कविता भी कई जगह परफॉर्म की है।
“सेक्रेड गेम्स” में नजर आ सकती है अभिनेत्री कल्कि कोचलिन
युवराज ठाकुर
युवराज अपने शो “हमसे है लाइफ” और “कैसी ये यारियां” के द्वारा सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। वह बानी जे को डेट करने के लिए भी चर्चा में थे। अगर आप उन्हें सोशल मीडिया पे फॉलो करते हैं तो आप निश्चित रूप से उनकी पोस्ट्स पढ़ कर ज़रूर चौक गए होंगे के उन्हें भी एक्टिंग के साथ साथ कविताएं लिखने का शौक है।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर




