बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी मल्टीस्टारर फिल्म कलंक

आलिया भट्ट

22 साल बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित किसी फिल्म में एक साथ नजर आए थे। यह बॉलीवुड के इतिहास में एक बहुत अच्छा समय था जब 22 साल तक एक दूसरे से संबंध ना रखने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ फिल्म कलंक में नजर आए। मगर 4000 स्क्रीन पर रिलीज करने के बाद भी कलंक को दर्शकों से वह समर्थन नहीं मिला जो उसे मिलना चाहिए था। फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित संजय दत्त के अलावा आदित्य राय कपूर ,वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे सुपरस्टार्स हैं।

फिल्म रिलीज होने के 5 दिन बाद भी फिल्म कलंक का कलेक्शन केवल 66.03 करोड़ रुपए फिल्म का दर्शकों रेटिंग देने वाले लोग हैरान हैं बल्कि फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकार भी इस बात से बहुत चिंतित हैं। बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कलंक के फ्लॉप होने के बाद भी आलिया भट्ट में सकारात्मकता के साथ यह कहा है कि फिल्म कलंक का फ्लॉप होना जनता का फैसला है और उन्हें यह मंजूर है।

एक कार्यक्रम में बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा कि मुझे अपनी फिल्म का विश्लेषण करने का कोई अधिकार नहीं है। यदि फिल्में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है तो वह जरूर दर्शकों को नहीं पसंद आई होगी। इसीलिए उन्होंने फिल्म देखने के लिए सिनेमा हॉल कोशिश नहीं की। हमें इस बात को स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए। आगे बेहतर करके अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।

17 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म कलंक ने पहले दिन 21.60 करोड़ रुपए कमाए थे। उसके बाद में कुल मिलाकर 66.03 करोड़ रूपए की कमाई की। इस तरह फिल्म कलंक ने आलिया भट्ट के हिट फिल्मों के सिलसिले को रोक दिया है। इसके पहले आलिया भट्ट की फिल्में लगातार हिट हो रही थीं। इस के बाद आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगीआएंगे। उसके बाद वह सलमान खान के साथ भी एक फिल्म में काम करने वाली हैं।

 

Summary
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी मल्टीस्टारर फिल्म कलंक
Article Name
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी मल्टीस्टारर फिल्म कलंक
Description
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ फिल्म कलंक में नजर आए। मगर 4000 स्क्रीन पर रिलीज करने के बाद भी कलंक को दर्शकों से वह समर्थन नहीं मिला जो उसे मिलना चाहिए था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER