मिशन चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर का पता चला, अभी भी सम्पर्क की कोशिश जारी

vikram lander

यान से जुडी एक बड़ी खबर सामने आयी है|  चंद्रयान2 के लापता हुए विक्रम लैंडर का पता चल गया है| इसरो के चेयरमैन ने बतया  है की अभी कम्युनिकेशन की कोशिश जारी है| के सिवन ने कहा, ”हमें लूनर सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चला है, ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल तस्वीर भेजी है लेकिन अभी किसी भी तरह का संपर्क नहीं हुआ है| हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, जल्द ही संचार स्थापित होगा| ” बता दें कि शनिवार को तड़के चंद्रयान 2 मिशन के दौरान आखिरी वक्त में Vikram Lander  से इसरो का संपर्क टूट गया था|

यह लोकेट किया गया Vikram Lander ?

Chandrayaan 2 ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम को लूनर सरफेस पर लोकेट किया है। ऑर्बिटर ने इसकी पहली पिक्चर ISRO में भेजी है। ऑर्बिटर ने ISRO को विक्रम लैंडर की लूनर सरफेस पर थर्मल इमेज क्लिक कर के भेजी है। Chandryaan 2 से संपर्क खो जाने से भले ही सभी वैज्ञानिकों में काफी निराशा थी, लेकिन फिर भी ISRO का कहना है की Chandryaan 2 मिशन का 90 प्रतिशत भाग पूरा हुआ है। Vikram Lander  से संपर्क के बिना भी वो लूनर साइंस में काफी मदद करेगा।

vikram lander

शनिवार को इसरो प्रमुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगले 14 दिनों तक लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश जारी रहेगी|  इसरो प्रमुख ने कहा, ”एजेंसी अगले 14 दिनों तक लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश जारी रहेगी| उन्होंने बताया कि मिशन अपनी 100% सफलता के बेहद नजदीक था| के सिवन ने कहा, ”आखिरी चरण सही तरह से नहीं हो पाया, उस फेज में हमारा लैंडर से संपर्क टूट गया और बाद संचार स्थापित नहीं हो सका|  फिलहाल संचार टूट गया है|  हम अगले 14 दिनों तक संपर्क साधने का प्रयास करेंगे| ‘

बता दें कि Vikram Lander अगर ऐतिहासिक लैंडिंग में सफल हो जाता तो भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करा चुके अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की कतार में शामिल हो जाता|

टेक्नोलॉजी और ज्ञान से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
मिशन चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर का पता चला, सम्पर्क की कोशिश जारी-Youth Express
Article Name
मिशन चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर का पता चला, सम्पर्क की कोशिश जारी-Youth Express
Description
चंद्रयान2 के लापता हुए Vikram Lander का पता चल गया है| इसरो के चेयरमैन ने बतया  है की अभी भी लैंडर से कम्युनिकेशन की कोशिश जारी है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER