साउथ के इस अभिनेता को पसंद करती हैं कैटरीना कैफ

साउथ

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रिश्ता बेहद पुराना और अच्छा है। एक तरफ जहां हम देखते हैं बॉलीवुड फिल्मों में साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों की रीमेक बनाए जाती है तो दूसरी और हम ये भी देखते है कि दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री में भी बॉलीवुड की कई फिल्मों के रीमेक बनाए जाते हैं। इतना ही नहीं इन दोनों फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी एक साथ काम करते है।

आप सब में से बहुत सारे लोग ये नहीं जानते होंगे की बॉलीवुड की सक्सेसफुल अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान एक रिपोर्टर ने इनसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित एक सवाल पूछा, जिसमें उन्होनें ये पूछा था कि आप साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कौन से अभिनेता को सबसे ज्याद पसंद करती है, और यदि आपको इस इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिले तो कौन से अभिनेता के साथ काम करना चाहेंगी।

इसका जवाब देते हुए कैटरीना कैफ ने कहा कि ‘मैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहले भी काम कर चुकी हूं। जैसा मैनें यहां अनुभव किया है। यहां एक से बढ़कर एक अच्छे और टैलेंटेड एक्टर्स है, जिनकी एक्टिंग से मैं हमेशा प्रभावित रहती हूं। हाल में ही मैनें साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म महर्षि देखी। जिसमें मुझे सुपरस्टार महेश बाबू की एक्टिंग काफी पसंद आई और इस फिल्म की कहानी से भी मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। अगर भविष्य में मुझे साउथ फिल्म इंडस्ट्री से काम करने का ऑफर आता है तो मैं जरूर करूंगी’।

साउथइसके बाद इन्होनें अपने पसंदीदा दक्षिण भारतीय अभिनेता का नाम बताते हुए कहा कि ‘साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मैं सुपरस्टार महेश बाबू को बेहद पसंद करती हूं और मैं उनके साथ फिल्में करना चाहती हूं। यदि मुझे ये मौका मिलता है तो मैं उस मौके का फायदा जरूर उठाऊंगी’।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
साउथ के इस अभिनेता को पसंद करती हैं कैटरीना कैफ - Youth Express
Article Name
साउथ के इस अभिनेता को पसंद करती हैं कैटरीना कैफ - Youth Express
Description
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मैं सुपरस्टार महेश बाबू को बेहद पसंद करती हूं और मैं उनके साथ फिल्में करना चाहती हूं। यदि मुझे ये मौका मिलता है तो मैं उस मौके
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER