भारत का शीश होगा गर्व से ऊंचा, इसरो करेगा 14 सैटेलाइट को लांच

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा रहा है. चंद्रयान-2 के बाद अब सैटेलाइट लांच करने जा रहा है इसरो। 27 नवंबर को 27 मिनट के अंदर ही एक साथ 14 सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में है। इसरो अतंरिक्ष में PSLV-XL वेरिएंट रॉकेट लॉन्च को भेजेगा, जिसमें 14 सेटैलाइट्स अटैच होंगे। श्री हरिकोटा के रॉकेट पोर्ट के दूसरे लॉन्च पैड से इस रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। चलिए आपको बता दे कौन कौन से सैटेलाइट को लांच किया जाएगा-

ISRO missile launch

 

इन 14 सैटेलाइट को ISRO करेगा लांच

चंद्रयान-2 मिशन के बाद इसरो का पहला मिशन है. इसरो 14 सैटेलाइट को लांच करेगा, जिसमे की भारत का 1,625 किलोग्राम वाला Cartosat-3 सैटेलाइट और अमेरिका के 13 नैनो सैटेलाइट्स शामिल हैं। अमेरिका ने इन सैटेलाइट के लिए ISRO के साथ डील की है। PSLV रॉकेट अपनी 17 मिनट की फ्लाइट में सबसे पहले Cartosat-3 को अंतरिक्ष में भेजेगा, जो कि इस सीरीज का थर्ड जेनरेशन है और इसमें एजाइल एडवांस हाई रिजोल्यूशन इमेजिंग कैपेबिलिटिज दी गई है। इसे 509 किलोमीटर की ऑर्बिट और 97.5 डिग्री पर अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

इसरो इस  मिसाइल को हाई रिजोल्यूशन इमेज अर्बन प्लानिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट के लिए भेजेगी। इसके एक मिनट के बाद 13 अमेरिकी सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में भेजा जाएगा। सबसे आखिरी नैनो सैटेलाइट को 26 मिनट 50 सेकेंड बाद छोड़ा जाएगा। इस तरह 27 मिनट के अंदर ही सभी 14 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज दिए जाएंगे।

भारतियों की चाँद रात आज, चाँद की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-2

स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन  के हिसाब से, इन 13  अमेरिकी सैटेलाइट को FLOCK-4P के नाम से छोड़ा जाएगा जो धरती पर ऑब्जर्बेशन करने वाले सैटेलाइट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, 13वें सैटेलाइट को MESHBED के नाम से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। PSLV-XL रॉकेट 44 मीटर लंबा है और इसका वजन 320 किलोग्राम है। इसमें चार स्टेज या इंजन दिए गए हैं। ये सॉलिड और लिक्विड दोनों फ्यूल पर काम करते हैं। इसमें 6 ट्रैप बूस्टर मोटर लगा है जो इसे एडिशनल थर्स्ट देता है।

बता दे यह तड़के सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोट रॉकेट पोर्ट से इन सभी सैटेलाइट को लॉन्च किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी  से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
भारत का शीश होगा गर्व से ऊंचा, ISRO करेगा 14 सैटेलाइट को लांच-Youth Express
Article Name
भारत का शीश होगा गर्व से ऊंचा, ISRO करेगा 14 सैटेलाइट को लांच-Youth Express
Description
चंद्रयान-2 के बाद ISRO सैटेलाइट लांच करने जा रहा है । 27 नवंबर को 27 मिनट के अंदर ही एक साथ 14 सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में है।...पढ़े
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER