आईपीएल में 21 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइट राइडर्स के बीच आज

आईपीएल में 21 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइट राइडर्स के बीच आज

आईपीएल 2021 का 21 मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। आपको बता दें कि मैच अहमादाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे खेला जाएगा। वहीं, कोलकाता की टीम अब तक लगातार चार मैच हारकर प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर है और पंजाब की टीम 2 जीत के साथ 5 वें स्थान पर है।

इनका अभी तक नहीं दिखा अच्छा प्रर्दशन

आपको बता दें कि पंजाब के कप्तान केएल राहुल के लिए ये पिच ज्यादा रन देने वाली साबित नहीं रही है। जहां पिछले महीने इसी पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ इसी 4 टी-20 मैचों में राहुल करीब 15 रन ही बना पाएं थे। वहीं, निकोलस पूरन की बात करें तो जिनका अभी तक पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा है। वहीं, खास बात यह है कि निकोलस पूरन से इस मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद हैं।

ये अभी तक बना पाएं है 2 अर्धशतक

वहीं, कोलकाता की बात करें तो यहां टॉप पांच बल्लेबाज केवल नीतीश राणा ही अभी तक 2 अर्धशतक ही लगा पाए हैं। जहां नीतीश और शुभमन गिल की बात करें तो इनकी पिछले मैच में काफी धीमी बल्लेबाजी थी। तो ऐसे में कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन बैटिंग ऑर्डर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जहां नीतीश या शुभमन की जगह ओपनिंग में राहुल त्रिपाठी को उतारा जा सकता है।

ये है कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (wk), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी।

ये है पंजाब की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल ( विकेट कीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेनरिक्स, शाहरुख खान, झए रिचर्डसन / रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

Summary
आईपीएल में 21 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइट राइडर्स के बीच आज
Article Name
आईपीएल में 21 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइट राइडर्स के बीच आज
Description
आईपीएल 2021 का 21 मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। आपको बता दें कि मैच अहमादाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे खेला जाएगा। वहीं, कोलकाता की टीम अब तक
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER