पंजाब किंग्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की शानदार जीत

पंजाब किंग्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की शानदार जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार के दिन रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद में हुआ। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, पहली पारी में पंजाब 20 ओवरो में सिर्फ 123 रन ही बना सकी और कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा। जहां खास बात यह रही कि लक्ष्य का पीछा करने आई कोलकाता की टीम ने कप्तान मोर्गन की 47 रन की पारी के बाद करीब 5 विकेट से मैच में जीत दर्ज की।

ओपनिंग में इनकी रही अच्छी शुरूआत

आपको बता दें कि पंजाब टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करने के लिए आए कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरूआत की।  जहां खास बात यह रही कि दोनों ही बल्लेबाजों ने संभल कर टीम के स्कोर को आगे लेकर गए लेकिन कोलकाता के तेज गेंदबाज पैट कमिंस कुछ देर बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल को 19 रन पर आउट करके टीम के नाम पहली सफलता हासिल की।

शून्य पर आउट हो गए क्रिस गेल

वही, पंजाब को दूसरा झटका तब लगा जब शिवम मावी ने क्रिस गेल को शून्य पर आउट कर दिया। जहां इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए दीपक हुड्डा भी कुछ रन बनाकर आउट हो गए। जहां प्रसिद्ध कृष्णा ने दीपक हुड्डा को एक रन पर आउट कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। इसी तरह करते करते पंजाब की टीम 20 ओवर में नाबाद 123 रन ही बना पाई।

धीरे-धीरे मुकाम पर पहुंच गई टीम

वहीं, जब कोलाकाता की बारी आई तो वह लक्ष्य का पीछा करने के लिए उनकी शुरूआत खराब रही और पंजाब के मोईसिस हेनरिक्स ने नितीश राणा को शून्य पर ही आउट कर दिया। इसके बाद टीम को दूसरा झटका तब लगा जब मोहम्मद शमी ने शुभमन गिल को 9 रन पर आउट कर दिया। इसी तरह करते करते कोलकाता की कुछ विकेट गिरी जरूर लेकिन कुछ समय बाद टीम संभलती हुई नजर आई और इसी तरह टीम धीरे-धीरे अपने मुकाम पर पहुंचकर 20 ओवर में 126 रन  की पारी खेलकर मैच में जीत हासिल कर ली।

Summary
पंजाब किंग्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की शानदार जीत
Article Name
पंजाब किंग्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की शानदार जीत
Description
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार के दिन रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद में हुआ। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER