आईपीएल 2020 38 वे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने 19 वें ओवर में 5 विकट के नुक़सान पर 167 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आपको बता दें की किंग्स इलेवन पंजाब की यह लगातर तीसरी जीत हैं। अपने पिछ्ले मुकाबले में पंजाब ने दो सुपर ओवर खेल कर जीत अपने नाम किया था और आज दिल्ली को 5 विकट से हराकर प्ले ऑफ में अपनी स्थिति मजबूत की है।
That's that from Match 38, #KXIP win by 5 wickets with one over to spare.#Dream11IPL pic.twitter.com/75alhy5y2k
— IndianPremierLeague (@IPL) October 20, 2020
आईपीएल 2020 38 वे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की पारी
पंजाब के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही । उसके शुरुआती तीन विकेट 56 रन पर ही गिर गए थे । फिर उसके बाद निकोलस पूरन और मैक्सवेल ने टीम को संभाला। निकोलस पूरन 28 गेंदों पर तेजी से 53 बनाए वहीं मैक्सवेल ने 24 गेंद पर 32 रन बनाए। मैच का अंत दीपक हुड्डा और जेम्स नीशम ने किया। टीम ने 19 ओवर में 164 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।
आईपीएल 2020 38 वे मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाज़ी
दिल्ली कैपिटल की तरफ से शिखर धवन 106 रन नाबाद बनाएं इनके अलावा श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत दोनों बल्लेबाजों ने 14 – 14 रन बनाया । इनके अलावा अपने पृथ्वी शा ने 7 रन बनाए।
मैन ऑफ द मैच चुनें गए शिखर धवन
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को उनके बेहतरीन शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 61 गेंदों पर 106 रन नाबाद बनाएं। उनकी पारी में 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। आपको बता दें की शिखर धवन का यह लगातार दूसरा शतक है। और ऐसा करने वाले वह आईपीएल के इकलौते बल्लेबाज हैं।
दिल्ली capital’s की टीम का प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, डेनियल शम्स, तुषार देशपांडे
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, जिमी निशम, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, कृष्णप्पा गौतम या मुरुगन अश्विन, आर्शदीप सिंह
