रविवार के दिन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जहां दोनों टीम 20 ओवरों की समाप्ति पर करीब 159 रन ही बना सकी। तो ऐसे में जीत हार का फैसला कैसे हो इसके लिए सुपर ओवर खेला गया। जहां सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को हराकर जीत दर्ज की। आपको बता दें कि रविवार के दिन आईपीेएल में सुपर संडे था जिसमें दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिसमें डे का मैच चेन्नई ओर बेंगलुरू के बीच खेला गया और रात का मैच हैदारबाद और दिल्ली के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की दिल्ली ने
आपको बता दें कि चेन्नई के चेपॉक मैदान पर टाॅस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां ओपनिंग में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ और शिखर धवन के द्वारा धमाकेदार शुरूआत हुई। जहां खास बात यह रही कि पृथ्वी शाॅ ने 39 गेंदों पर एक सिक्सर व सात बाउंड्री की मदद से करीब 53 रन बनाए। जबकि शिखर धवन 26 गेंदों पर नाबाद 28 रन ही बना सके। वहीं, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने 27 गेंदों पर 37 रन बनाया और स्टीव स्मिथ ने 25 गेंदों पर 34 रन बनाएं।
हैदराबाद की शुरूआती पारी अच्छी रही
वहीं, हैदराबाद की बात करें तो जब ये टीम अपनी पारी खेलने उतरी तो लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो इनकी शुरूआत अच्छी रही। जहां हैदराबाद के बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो ने 18 गेंदों पर 38 रन ही बनाएं। वहीं, केन विलियमसन ने 51 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, हैदराबाद के लिए खास बात यह रही कि केन विलियमसन को छोड़कर दूसरे बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सकें। जहां 20 ओवर खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 159 रन ही बनाएं।
खास बात
आपको बता दें कि सुपर ओवर में पहले हैदराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए करीब सात रन बनाएं। वहीं, इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से आठ रन बनाकर इस ओवर में जीत अपने नाम दर्ज कर ली।



