भारत में लांच हुआ Infinix S5 Lite, इन एडवांस फीचर से है लैस

Infinix S5 Lite

भारत में Infinix S5 Lite को लांच कर दिया गया  है. जैसा की नाम से ही पता चल रहा है की ये Infinix S5 का छोटा वर्शन है. लेकिन इससे काम मत समझिएगा। ये छोटा पैकेट और बड़ा धमाका है. इसमें कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. साथ ही  4,000 एमएएच की बैटरी दिया है. फ़िलहाल, चलिए आपको विस्तार से इस S5 Lite के स्पेसिफिकेशन और  कीमत की जानकारी मुहैया करवाते है.

Infinix S5 Lite के स्पेसिफिकेशन

 

Infinix S5 Lite

कंपनी ने इसे मिड रेंज  फ़ोन की लिस्ट में रखा है. अगर इसके स्पेसिफिकेशन की बात की जाये तो इसमें 6.55 इंच एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और ब्राइटनेस 480 निट्स है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5 प्रतिशत है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए IMG PowerVR GE8320 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।

अगर कैमरा की बात की जाये तो फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है, अपर्चर एफ/ 1.8 है, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर और लो-लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। यह ब्राइट तस्वीरें देने के लिए 4-इन-1 पिक्सल बाइनिंग तकनीक से लैस है। फोन में एआई पोर्ट्र्रेट, एआई फेस ब्यूटी और वाइड सेल्फी समेत कई और फीचर्स मिलेंगे।

साथ ही Infinix S5 Lite में आपको 64 gb का स्पेस मिलता है, लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

कीमत

Infinix S5 Lite के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। Infinix ब्रांड के नए फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं, मिडनाइट ब्लैक, सेयान और वॉयलेट। इनफिनिक्स एस5 लाइट  की बिक्री 22 नवंबर से Flipkart पर शुरू होगी।

Summary
भारत में लांच हुआ Infinix S5 Lite, इन एडवांस फीचर से है लैस-Youth Express
Article Name
भारत में लांच हुआ Infinix S5 Lite, इन एडवांस फीचर से है लैस-Youth Express
Description
भारत में Infinix S5 Lite को लांच कर दिया गया  है. इसमें कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. ये Infinix S5 का छोटा वर्शन है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER