विकिपीडिया के को-फाउंडर ने शुरू की सोशल नेटवर्किंग साइट, बाकि सोशल प्लेटफार्म को मिलेगा टकर

WT:social

Wikipedia  के को-फाउंडर Jimmy Wales ने एक सोशलम नेटवर्किंग साइट को लांच किया है. खबर है की यह प्लेटफार्म सोशल साइट फेसबुक और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर की राइवल हो सकती है. इस नए प्लेफॉर्म का नाम कंपनी ने WT:Social रखा  है. फेसबुक के न्यूज फीड के तरह ही यहां भी यूजर्स आर्टिकल के लिंक्स शेयर कर सकते हैं और डिस्कशन कर सकते हैं. यहां अलग अलग तरह के टॉपिक्स दिए गए हैं जिनमें पॉलिटिक्स, एजुकेशन और  टेक्नोलॉजी शामिल है.  चलिए आपको इस नए साइट की  जानकारी विस्तार से बता दे-

WT:social

कैसा है WT:Social प्लेटफार्म

Jimmy Wales द्वारा बनाया गया यह WT:Social साइट  एक न्यूज सेंट्रिक सोशल मीडिया वेबसाइट जहां आप फेसबुक की तरह ही फ्री अकाउंट बना सकते हैं. कई मायनों में ये सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक से अलग भी है. बता दे विकिपीडिया के तरह यह अभी पब्लिक फंडेड होगा। यूजर्स द्वारा दिए गए पैसे से कंपनी बिजनेस चलाएगी. इस तरह के मॉडल के बिजनेस की खास बात ये है कि यहां आपको विज्ञापन नहीं मिलते हैं.

इस साइट को लेकर Wales का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनियों का बिजनेस मॉडल पूरी तरह से विज्ञापन पर होता है और ये एक समस्या है. इसकी वजह से यहां खराब क्वॉलिटी के कॉन्टेंट ही विनर होते हैं.

 

दरअसल, वेल्स चाहते है की इस प्लेटफार्म पर कोई ख़राब कंटेंट, न हो और न ही कोई विज्ञापन हो. इसलिए FB और Twitter के मुकाबले WT:Social का ऐल्गोरिदम भी काफी अलग है. यहां क्वॉलिटी स्टोरीज के लिए Upvote बटन ऐड किया जाएगा.

आपको बता दे की FT की रिपोर्ट केअनुसार इससे 200 से ज्यादा लोगों ने डोनेशन दिया है और अब तक इसके 50,000 यूजर्स हो गए हैं. इसे पिछले महीने ही पब्लिक के लिए जारी किया गया था. लेकिन अगर आप भी इस साइट पर अकाउंट बनने की सोच रहे है तो फिलहाल आपको इंतज़ार करना होगा आप ईमेल आईडी, नाम और डेट ऑफ बर्थ डाल कर साइन अप तो कर सकते हैं, लेकिन अभी इसे यूज नहीं कर पाएंगे. वेट लिस्ट को स्किप करने के लिए आप डोनेशन कर सकते हैं.

 

टेक्नोलॉजी  से खबर जुड़ी खबर Youth Express पर. 

Summary
विकिपीडिया के को-फाउंडर ने शुरू की WT:Social नेटवर्किंग साइट-Youth Express
Article Name
विकिपीडिया के को-फाउंडर ने शुरू की WT:Social नेटवर्किंग साइट-Youth Express
Description
Wikipedia  के को-फाउंडर Jimmy Wales ने एक सोशलम नेटवर्किंग साइट को लांच किया है.इस नए प्लेफॉर्म का नाम कंपनी ने WT:Social रखा  है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER