LG ने लांच किया LG K12+लॉन्च, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से है लैस

LG K12+

LG ने LG K12+ को लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मिड-रेंज़ फोन LG K40 का नया वेरिएंट है।इस फोन की खास बात ये है की ये आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ है| पिछले महीने एलजी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) से पहले LG K40 से पर्दा उठाया था। एलजी के 12+ में एलईडी फ्लैश के साथ सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया  है। फिलहाल ये सेट ब्राज़ील में लांच किया गया है|

क्या है इसके फीचर?

LG K12+ में  5.7 इंच का एचडी+ 720×1440 पिक्सल का डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762) प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इसमें डूअल सिम स्लॉट  है जो नैनो साइज का है,  इसमें एंड्रॉयड 8.1 ओरियो वर्शन दिया गया है|

 

कैमरा सेटअप की बात करे तो बैक साइड  में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन के बैक पर एलईडी फ्लैश भी है। कैमरा एचडीआर सपोर्ट के साथ आता है। फोटो की  पहचान करने के लिए एलजी के12+ में गूगल लेंस इंटीग्रेशन दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है, साथ ही एलईडी फ्लैश भी है।

स्टोरेज की बात करे तो LG K12+ में 32 जीबी की स्टोरेज है जिससे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से  2टीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। फोन के बैक साइड  पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। लॉन्ग लाइफ बैटरी के लिए  3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 153.0×71.9×8.3 मिलीमीटर है।

 

क्या है इस  कीमत?

ब्राज़ील में एलजी के12+ की कीमत 1,199 ब्राजीलियन रियल भारतीय रूपए के हिसाब से लगभग 21,200 रुपये है। यह तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- मोरक्कन ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और ब्लैक। LG K12+ को अन्य मार्केट में लॉन्च किए जाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
 LG ने लांच किया LG K12+लॉन्च, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से है लैस-Youth Express
Article Name
LG ने लांच किया LG K12+लॉन्च, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से है लैस-Youth Express
Description
यह नया LG K12+ मिड-रेंज़ फोन LG K40 का नया वेरिएंट है।इस फोन की खास बात ये है की ये आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER