राहुल महाजन की एक्स वाइफ है प्रेग्नेंट, शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर

आप सब को बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राहुल महाजन तो याद ही होंगे। जी हां वही राहुल महाजन जिन्होंने खुद का ही स्वयंवर रचाया था और इसी स्वयंवर के बाद उन्होंने डिम्पी गांगुली को अपनी पत्नी बनाया था। बता दे कि डिम्पी गांगुली भी बिग बॉस जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी है। फ़िलहाल राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिम्पी प्रेग्नेंट है। जो आज कल लाइमलाइट से काफी दूर रहती है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहती है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जहाँ पहले मीडिया में आने के लिए राहुल और डिम्पी कई तरह के विवाद खड़े करते थे। वही अब ये दोनों ही मीडिया की दुनिया से काफी दूर चले गए है।

राहुल महाजन की एक्स वाइफ

राहुल महाजन की एक्स वाइफ है प्रेग्नेंट..

ऐसे में अगर डिम्पी की बात करे तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प की तस्वीर शेयर की है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। दरअसल इससे पहले डिम्पी गांगुली एक तीन साल की बेटी की माँ भी है। यानि यह उनका दूसरा बच्चा होगा। गौरतलब है कि डिम्पी ने इंस्टाग्राम पर काफी इमोशनल पोस्ट किया है। इस खबर को शेयर करते हुए डिम्पी ने कहा है कि वह माँ बनने के बाद बेहद खुश है और इस पल को पूरी ख़ुशी के साथ जी रही है। इसके साथ डिम्पी का कहना है कि अब वह अपने काम को लेकर भी काफी गंभीर है।

https://www.instagram.com/p/B5gDrKUHB_T/

https://www.instagram.com/p/B5XuXVwHnr1/

https://www.instagram.com/p/B3MpkY6n7di/

जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि राहुल से तलाक लेने के बाद डिम्पी ने चार साल पहले दुबई के बिजनेसमैन रोहित रॉय से शादी की थी। ऐसे में वह अपनी पर्सनल लाइफ से काफी खुश है और अपने पति के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। इसके इलावा राहुल से डिम्पी गांगुली ने करीब नौ साल पहले शादी की थी। मगर फिर समय के साथ साथ उनके रिश्ते बिगड़ते चले गए और उन्होंने एक दूसरे से अलग होना ही बेहतर समझा। फ़िलहाल तो राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिम्पी अपनी वर्तमान जिंदगी से काफी खुश है।

Summary
राहुल महाजन की एक्स वाइफ है प्रेग्नेंट, शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर  Youth Express
Article Name
राहुल महाजन की एक्स वाइफ है प्रेग्नेंट, शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर Youth Express
Description
आप सब को बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राहुल महाजन तो याद ही होंगे। जी हां वही राहुल महाजन जिन्होंने खुद का ही स्वयंवर रचाया था और इसी स्वयंवर के बाद उन्होंने डिम्पी गांगुली को अपनी पत्नी बनाया था। बता दे कि डिम्पी गांगुली भी बिग बॉस जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी है। फ़िलहाल राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिम्पी प्रेग्नेंट है। जो आज कल लाइमलाइट से काफी दूर रहती है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER