हमारे शरीर के लिये शारीरिक स्वास्थ्य जितना अहम है, उतना ही मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी बहुत जरुरी है। अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ और बढ़िया रहेंगे, तो यकीन मानिये कोई भी समस्या या तनाव आप पर हावी नहीं हो सकेगा। तो आइये ऐसे 5 हेल्दी फूड बारे में जानते है जो आपकी मानसिक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। जिसमें खास बात यह है कि से पांचों फूड आपको बहुत आसानी तरीके से अपने घर में ही मिल जाएंगे।
इसका सेवन कर तनाव करें कम
दही न केवल आपके पाचन तंत्र को अच्छा रखता है बल्कि मस्तिष्क की क्रियाविधि को भी प्रभावित करता है। आपको बता दें कि डाइट में ज्यादा से ज्यादा दही का सेवन करें जो आपके तनाव और चिंता को कम करने में काफी सहायक सिद्ध होता है और अगर आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो चुका है, तो दही आपके मूड को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होता है।
अंडे और हरी सब्जी का करे सेवन
अंडे में मौजूद कुछ पोषक तत्व आपकी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के साथ ही आपको सतर्क रखने में सहायता करते हैं। फोलिक एसिड, बायोटीन, कोलाइन आदि आपके म स्तिष्क की कोशिकाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और साथ-साथ आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियों को दिन में एक बार शामिल करना डिमेंशिया को कोसों दूर रखता है। जो लोग ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, उनका दिमाग लंबे समय तक सक्रिय रहता है, जो मानसिक सेहत के लिए अच्छा है।
ड्रायफूट्स और डार्क चॉकलेट का करें प्रयोग
सूखे मेवे, ड्रायफूट्स या नट्स कह लो… सभी में मैंगनीज़, सेलेनियम और तांबा प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो मस्तिष्क की क्रियाओं को इंप्रूव करने और मानसिक कमजोरी को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं और अच्छे स्वास्थ्य के लिये डार्क चॉकलेट में मौजूद कोकोआ के कारण इसे दिमाग के बेहतरीन रक्तसंचार के लिए लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फ्लेवेनॉयड दिमाग को युवा रखने के साथ ही रेडिकल डैमेज से भी बचाता है।



