कंप्यूटर से लेकर टीवी तक हर सुविधा मौजूद है इस ऑटो में, फ़िल्मी सितारे भी इसमें करना चाहते है सफर

कंप्यूटर से लेकर टीवी तक

वैसे तो आपने कई बार ऑटो रिक्शा में सफर किया होगा। मगर क्या आपने कभी ऐसी ऑटो देखी है जिसमे आपको घर जैसी सुविधा दिखाई दे। जी हां क्या आपने कभी ऐसी ऑटो में सफर किया है, जिसमे आपको घर जैसी सुविधा मिलती हो। बता दे कि हम आपको एक ऐसी ऑटो से रूबरू करवाने वाले है, जिसमे कंप्यूटर से लेकर टीवी तक हर सुविधा मौजूद है। यही वजह है कि इसे लग्जरी ऑटो का नाम दिया गया है। गौरतलब है कि इस ऑटो रिक्शा के मालिक का नाम सत्यवान गीते है। वही अगर हम ऑटो रिक्शा की बात करे तो इस ऑटो में वाश बेसिन, मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट, प्लांट से लेकर डेस्कटॉप मॉनिटर तक की सभी सुविधाएँ उपलब्ध है।

 कंप्यूटर से लेकर टीवी तक

कंप्यूटर से लेकर टीवी तक हर सुविधा मौजूद है इस ऑटो में..

जी हां तभी तो इसे मुंबई का पहला होम सिस्टम माना जा रहा है। दरअसल इस ऑटो की तस्वीर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑटो के मालिक की भी काफी तारीफ की है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा जो बुजुर्ग इस ऑटो में एक किलोमीटर तक की यात्रा करते है, सत्यवान उनसे कोई किराया नहीं लेता। इस बारे में सत्यवान का कहना है कि वह यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ देना चाहते है। इसलिए उन्होंने ऑटो में ये सब लगाया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि ऑटो वाले ने ऑटो की खूबियां भी चिपका कर रखी है, ताकि लोगो को इस ऑटो के बारे में पता चल सके।

https://www.instagram.com/p/B5Er6j3D44X/

वैसे अगर आप कभी मुंबई गए या अगर आप मुंबई में ही है, तो आप भी इस ऑटो का मजा ले सकते है। हमें यकीन है कि आपको इस ऑटो की सुविधाएँ जरूर पसंद आएंगी। हालांकि इसमें कोई शक नहीं सत्यवान गीते अपने ऑटो की खूब देखभाल भी करते है। इसके साथ ही ऑटो के अंदर साफ सफाई का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो कंप्यूटर से लेकर टीवी तक हर चीज की सभी सुविधाएँ इस ऑटो में आपको आसानी से मिल जाएँगी।

Summary
कंप्यूटर से लेकर टीवी तक हर सुविधा मौजूद है इस ऑटो में, फ़िल्मी सितारे भी इसमें करना चाहते है सफर  Youth Express
Article Name
कंप्यूटर से लेकर टीवी तक हर सुविधा मौजूद है इस ऑटो में, फ़िल्मी सितारे भी इसमें करना चाहते है सफर Youth Express
Description
वैसे तो आपने कई बार ऑटो रिक्शा में सफर किया होगा। मगर क्या आपने कभी ऐसी ऑटो देखी है जिसमे आपको घर जैसी सुविधा दिखाई दे। जी हां क्या आपने कभी ऐसी ऑटो में सफर किया है, जिसमे आपको घर जैसी सुविधा मिलती हो। बता दे कि हम आपको एक ऐसी ऑटो से रूबरू करवाने वाले है, जिसमे कंप्यूटर से लेकर टीवी तक हर सुविधा मौजूद है। यही वजह है कि इसे लग्जरी ऑटो का नाम दिया गया है। गौरतलब है कि इस ऑटो रिक्शा के मालिक का नाम सत्यवान गीते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER