फिल्म इंदु की जवानी में इस रूप में नजर आयेंगी कियारा आडवाणी, जानियें

फिल्म इंदु की जवानी में इस रूप में नजर आयेंगी कियारा आडवाणी, जानियें

आने वाली फिल्म इंदु की जवानी में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी गाने दिल तेरा में रेट्रो रुप में नजर आयेंगी। आपको बता दे कि फिल्म इंदु की जवानी का दूसरा गाना ‘दिल तेरा’ रिलीज़ हो गया है। इस गाने में कियारा और आदित्य सील रेट्रो अवतार में नजर आए हैं।

फिल्म के निर्देशक ने कही ये बात

फिल्म के निर्देशक अबीर सेन गुप्ता ने कहा कि, ”मैं हिंदी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। हमारे सिनेमा जगत को एक नया रुप देने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पुरानी फिल्मों से मेरा खास लगाव रहा है। इस गाने के जरिये मैं पिछली सदी के छठे दशक से लेकर नौवें दशक तक के सिनेमा के प्रति अपने लगाव और जूनून को प्रदर्शित करना चाहता था। इसीलिए हमने इस गाने के लिए कियारा और आदित्य को कुछ फिल्मों के आइकोनिक लुक में दिखाया है।

 

दोनों को इस स्टाइल में दिखाया गया है गाने में

स्टाइलिस्ट शीतल शर्मा ने कहा, ”गाने में जहां आदित्य को अलग-अलग दशकों के अभिनेता की तरह स्टाइल किया गया है, वहीं कियारा को शर्मीला टैगोर, ज़ीनत अमान, परवीन बाबी उर्मिला मातोंडकर का आइकोनिक स्टाइल दिया गया है।

इन्होंने किया है फिल्म का निर्माण

गौरतलब है कि इंदू कि जवानी फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमे एंटरटेनमेंट) और निरंजन अयंगर, रायन स्टीफंस (इलेक्ट्रिक एप्पल्स एंटरटेनमेंट) ने किया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अबीर सेनगुप्ता निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ आदित्य सील और मल्लिका दुआ की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 11 दिसंबर को रिलीज होगी।

Summary
फिल्म इंदु की जवानी में इस रूप में नजर आयेंगी कियारा आडवाणी, जानियें
Article Name
फिल्म इंदु की जवानी में इस रूप में नजर आयेंगी कियारा आडवाणी, जानियें
Description
आने वाली फिल्म इंदु की जवानी में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी गाने दिल तेरा में रेट्रो रुप में नजर आयेंगी। आपको बता दे कि फिल्म इंदु की जवानी का दूसरा गाना 'दिल तेरा' रिलीज़ हो गया है। इस गाने में कियारा और आदित्य सील रेट्रो अवतार में नजर आए हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER