रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरू को 4 रन से हराया

रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरू को 4 रन से हराया

आईपीएल के इस सीजन में बेंगलुरू पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है लेकिन बुद्धवार के दिन बेंगलुरू और हैदराबाद के बीज मुकाबला खेला गया। जहां बेंगलुरू को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

बेंगलुरू की दर्ज हो जाती 100 वीं जीत

हालांकि, यह मुकाबला अगर बेंगलुरू जीत लेती यह आईपीएल में उनकी 100 वीं जीत दर्ज की जाती लेकिन वह यह मैच केवल 4 रन से हार गए। बता दें कि आरसीबी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। जहां यह फैसला शुरू में उनके लिए सही था। क्योंकि आरसीबी ने हैदराबाद की टीम को 141 ​​रन पर ब्रक लगा दिया था। इसके साथ आरसीबी के पास 142 रनों का लक्ष्य था। हालांकि, कोहली के धुरंधर निर्धारित 20 ओवरों में लक्ष्य तक पहुंच नहीं सके।

इन खिलाड़ियों ने बनाएं इतने रन

आपको बता दें कि हैदराबाद की तरफ से पहले बल्लेबाजी की गई। जहां कप्तान केन विलियमसन (31) और जेसन रॉय (44) की साझेदारी ने हैदराबाद को 141 ​​रन तक पहुंचाने में सफल रहे। वहीं, इन दोनों के अलावा होल्डर (16), प्रियम गर्ग (15) और शर्मा (13) ने रिद्धिमान साहा के साथ मिलकर 10 रन जुटाएं। वहीं, आरसीबी के हर्षल पटेल ने फिर 3 चटकाएं। उनके बिना डेनियल क्रिस्टियन ने 2 और चहल, गार्टन के खाते में 1-1 विकेट आए।

एक के बाद एक आउट हो गए दोनों

वहीं, आरसीबी की मजबूत बल्लेबाजी चल रही थी जिसको देखकर यह लग रहा था कि 142 रन की चुनौती आसान है लेकिन टीम के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए। जहां शुरूआती 3 विकेट के बाद देवदत्त पडिक्कल और ग्लेन मैक्सवेल दोनों ने पारी को संभालने की बहुत कोशिश की लेकिन जैसे मैक्सवेल 40 पर आउट हुए। वैसे ही पडिक्कल भी 41 रन बनाकर आउट हो गए।

आरसीबी का एक प्लेयर हुआ रन आउट

जिसके बाद आरसीबी को आखिरी ओवर में केवल 13 रन हासिल करने थे लेकिन आरसीबी की टीम 9 रन ही बना पाई। जिससे उन्हें 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि हैदराबाद के सभी गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन रहा। जहां उन्होंने अच्छी गेंदबाजी कर एक-एक विकेट ली। तो आरसीबी का एक बल्लेबाज भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गया।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER