आज शाम शारजाह में कोलकाता और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा मुकाबला

आज शाम शारजाह में कोलकाता और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा मुकाबला

गुरूवार के दिन आज शाहजाह में शाम 7.30 बजे आईपीएल के 14 वें सीजन में 54 वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। बता दें कि आईपीईल में कोलकाता नाइटराइडर्स इस बार 13 मुकाबले खेल चुकी हैं। जहां केवल दो मैचों में कोलकाता को जीत हासिल हुई है।

कोलकाता है चौथे स्थान पर

वहीं, कोलकाता आईपीएल 2021 में करीब छह मैचों में जीत हासिल करके अंकतालिका में 12 अंको के साथ चौथे स्थान पर अपना स्थान बनाएं हुए है। आपको बता दें कि कोलकाता ने अपना आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ खेलकर 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें अभी भी बरकरार रखा है।

शुभमन जुटा चुके है इतने रन

वहीं, इस सीजन में कोलकाता के प्रदर्शन की बात की जाए तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कोलकाता के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। जहां कोलकाता के शुरूआती बल्लेबाज शुभमन गिल हर मैच में कोलकाता नाटराइडर्स को अच्छी शुरुआत देते चले आ रहे है। जहां शुभमन गिल ने आईपीएल के इस 14 वें सीजन के 13 मुकाबलों में 22.97 की मामूली औसत से नाबाद 296 रन जुटाएं हैं।

राजस्थान खेल चुकी है इतने मुकाबले

अगर बात की जाए राजस्थान रॉयल्स की यह टीम अब तक इस सीजन में 13 मुकाबले खेल चुकी हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स को 5 मैचों में जीत हासिल हुई है। जबकि 8 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की हार हुई है। राजस्थान 5 मैचों में जीत के साथ 10 अंक लेकर प्वाइंटटेबल में 7 वें स्थान काबिज है। राजस्थान रॉयल्स को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस से 8 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था और राजस्थान का प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी नहीं दिखी।

यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी

वहीं, राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के इस सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाई है। यशस्वी ने इस सीजन में 9 मैचों में 27.66 की औसत से 249 रन बनाए हैं। इस दौरान यशस्वी ने एक अर्धशतकीय पारी भी खेली है। वहीं राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने भी आईपीएल 2021 में करीब सभी मैचों में कप्तानी पारी खेली है। आपको बता दें कि आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में संजू सैमसन इस समय 4 स्थान पर है।

मुस्तफिजुर ने हासिल किए इतने विकेट

दरअसल, राजस्थान के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2021 में शानदार बॉलिंग दिखाई है। मुस्तफिजुर रहमान ने आईपीएल 2021 में 13 मैचों में 8.46 की इकोनॉमी से 14 विकेट हासिल किए है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER