MI Vs CSK के साथ ही IPL 2020 का आगाज, जानिए प्लेयिंग इलेवन, टॉस और दोनों टीमों के आंकड़े को

MI Vs CSK के मैच के साथ ही IPL 2020 का आगाज हो गया है। दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन तय हो गई है। आपको बता दें कि पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है, आइये जानते हैं विस्तार से पहले मैच के प्लेयिंग इलेवन और MI Vs CSK के बीच के आंकड़ों की।

 

 

MI Vs CSK के प्लेयिंग इलेवन

 

चेन्नई सुपर किंग्स:

शेन वॉटसन, मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, एमएस धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जड़ेजा, सैम कुर्रन, पीयुष चावला, दीपक चाहर और लुंगी नगिदी।

 

मुंबई इंडियंस:

क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), रोहित शर्मा(कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

 

 

 

 

कोरोनावायरस के चलते बिना दर्शकों के होगा मैच

बिना फैंस के पहली बार ये दोनों टीमें मैदान पर हैं, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं है। फैंस के साथ-साथ मुंबई और चेन्नई को उनके दिग्गज खिलाड़ियों की भी कमी खल सकती है। मुंबई इंडियंस से जहां लसिथ मलिंगा नदारद हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को इस बार मिस्टर आइपीएल सुरेश रैना और हरभजन सिंह के बिना ही मैच खेलना पड़ेगा।

 

कैसी है MI Vs CSK  की लड़ाई

 

इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कुल 28 बार हुआ है। इनमें से 17 मैच मुंबई की टीम ने जीते हैं, जबकि 11 मैचों में चेन्नई की टीम को जीत मिली है। हैरान करने वाली बात ये है कि सिर्फ मुंबई इंडियंस ही ऐसी टीम है, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा बार हराया है। मुंबई के अलावा कोई भी टीम ऐसी नहीं है, जो सीएसके को 8 से ज्यादा बार भी हरा पाई हो। किंग्स इलेवन पंजाब ने धौनी की सेना को 8 बार आइपीएल में मात दी है।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी और खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

 

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER