मंगलवार के दिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जहां यह मुकाबला आईपीएल 2021 का शानदार मुकाबला रहा। जहां राजस्थान ने सीजन का सबसे कम 90 रन बनाया। जहां मुकाबला मुंबई इंडियंस ने सरल अंदाज में 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।
इसलिए कहते है सबसे सफल टीम
वहीं, इस सीजन के दूसरे फेज में मुंबई इंडियंस ने एक बार यह फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम कहते है। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने ऐसी जीत दर्ज की कि उनका नेट रनरेट भी काफी बेहतर हो गया और टीम सीधे सातवें स्थान से पांचवे स्थान पर आ गई।
इन्होंने अपनी गेंदबाजी से 90 पर रोक दिया स्कोर
हालांकि, पहली पारी में राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाजी करके 9 विकेट पर नाबाद 90 रन बनाए। जिसे मुंबई की टीम ने 8.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर मुकाबला जीत लिया। वहीं, इशान किशन ने टीम में अपनी वापसी का जवाब बेहतरीन पारी से दे डाला। जहां किशन ने 25 गेंदों में धमाकेदार यानि 50 रन की पारी खेली। वहीं, जिम्मी नीशाम और नाथन कूल्टर नाइल की गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के करो या मरो के मुकाबले में मंगलवार के दिन राजस्थान को नौ विकेट पर 90 रन पर ब्रेक लगवा दिया।
ईशान ने बनाया अर्धशतक
तभी मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित ने धमाकेदार शुरुआत की लेकिन वह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और उन्हें पावेलियन लौटना पड़ा। वहीं, रोहित के बाद आए सूर्यकुमार यादव ने भी तेजी से रन बटोरना चाहा लेकिन वह भी आउट हो गए लेकिन ब्रेक के बाद खेल रहे ईशान किशन ने शानदार पारी खेली और सिर्फ 25 बॉल में ताबड़तोड़ 50 रन बनाकर अपनी टीम को सिर्फ 9 ओवर से पहले ही जीत हासिल करा दी।
खास बात
जहां ईशान किशन ने अपनी पारी में एक मेडन ओवर भी खेला लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा धमाका किया कि 25 बॉल में 50 रन बना डालें। बता दें कि ईशान ने अपनी पारी में 5 चौके, 3 छक्कों की बरसात की।
