एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ ऋतिक रोशन मना रहे हैं छुट्टियां

वाइफ

बॉलीवुड के हैडसम मैन यानी ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बीते साल एक्टर ने कई हिट फिल्में दी। ऋतिक रोशन हर फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। जिसे दर्शक खूब पसंद भी करते हैं। ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को अलग रखते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्टर अपनी फैमिली का भी खूब ख्याल रखते हैं।

हाल ही में एक्टर अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय करते नज़र आए थे। इस वेकेशन पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी नज़र आई। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें पूरी रोशन फैमिली एक साथ छुट्टियां मना रही हैं।

ये तस्वीरें सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वो अपने एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन और उनकी फैमिली के साथ मस्ती करती नज़र आ रही हैं। सुजैन इन दिनों पूरी फैमिली के साथ फ्रांस के आल्प्स पर्वत में स्नो स्कीइंग का लुफ्त ले रही हैं।

वेकेशन में मौजूद है कई रिश्तेदार भी

वाइफवेकेशन में ऋतिक रोशन, सुजैन खान के अलावा उनके दोनों बेटे रेहान और रिदान, राकेश रोशन, पिंकी रोशन, बहन सुनैना खान के अलावा कई और रिश्तेदार मौजूद है। सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम में इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इसे मॉर्डन फैमिली बताया हैं।

इसके साथ ही कैप्शन दिया है, मॉर्डन फैमिली, 2 लड़के, मां, पापा, कजिन्स, भाई-बहनें, ग्रांड पैरेंट्स, ग्रांड अंक्ल और अंटी और 2 दोस्त.. नए बंधन और मुस्कुराहट की एक धड़कन जो रोजाना की लाइफ को सशक्त बनाता है। साल 2020 में हम यहां है… इसे बेस्ट बनाने के लिए।

आपको बता दें कि अकसर देखा गया है कि ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान बच्चों के साथ अकसर छुट्टियों पर जाते हैं, और यह फोटो भी काफी पसंद की जाती हैं।

वहीं ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो इस साल इनकी फिल्म क्रिश 4 आने वाली हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ ऋतिक रोशन मना रहे हैं छुट्टियां - Youth Express
Article Name
एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ ऋतिक रोशन मना रहे हैं छुट्टियां - Youth Express
Description
एक्टर अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय करते नज़र आए थे। इस वेकेशन पर उनकी एक्स लाइफ सुजैन खान भी नज़र आई। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER