Amazon, Flipkart कि बढ़ी मुश्किलें, रिलायंस ने लॉन्च किया JioMart

JioMart

रिलायंस कंपनी जो की मुकेश अम्बानी के नेतृत्व में चलती  है बड़े से तेज़ी से भारतीय बाज़ार में उभरा रहा है. अभी तक रिलायंस जिओ सिर्फ सिमकार्ड मोबाइल फ़ोन तक ही सिमित था लेकिन अब ई- कॉमर्स के क्षेत्र में भी अपने कदम रह दिए है. अमेज़न फ्लिपकार्ट के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गयी है.  क्यूंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने सोमवार को ही जियो टेलीकॉम यूजर्स को यह आमंत्रण भेजना शुरू किया है कि वे उसके ऑनलाइन शाॅपिंग के नए वेंचर जियोमार्ट (JioMart) में रजिस्टर करें. तो चलिए आपको इस jio mart के बारे में पूरी जानकारी बता दे.

JioMart

कैसे हुई JioMart कि शुरुवात:

‘देश की नई दुकान’ बताने वाले जिओ मार्ट की नीव मुकेश अम्बानी  मुंबई में राखी है. जियोमार्ट फिलहाल मुंबई के थाणे और कल्याण इलाके में सेवा देने जा रही है. मुकेश अंबानी ने इस साल 12 अगस्त को कंपनी के एजीएम में कहा था कि रिलायंस रिटेल इस नए रिटेल वेंचर के द्वारा 3 करोड़ छोटे दुकानदारों से जुड़ेगी.

इस बात की पुष्टि रिलायंस रिटेल के एक अधिकारी ने बिजनेस अखबार मिंट से बातचित के दौरान की थी. उन्होंने कहा, ‘जी हां, हमने इसकी सॉफ्ट लॉन्चिंग कर दी है. सभी जियो यूजर्स को इसको रजिस्टर कर शुरूआती डिस्काउंट हासिल करने का ऑफर दिया जा रहा है. हालांकि अभी यह तीन क्षेत्रों में ही है, लेकिन आगे चलकर इसे बढ़ाया जाएगा. जियोमार्ट ऐप को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.’

JioMart plan

किसी भी बिजनेस की शुरुवात के लिए प्लानिंग सबसे ज़रूरी होती है. हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. बता दे कंपनी  ग्राहकों को 50,000 से ज्यादा ग्रॉसरी उत्पादों की फ्री होम डिलिवरी का विकल्प दिया जा रहा है और इसके लिए कोई न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू भी नहीं है. बिना सवाल रिटर्न करने और एक्सप्रेस डिलिवरी का भी वादा किया गया है.

JioMart

अब सवाल यह है की यह सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करेगा या फिर  ऑफलाइन भी मौजूद होगा? तो बता दे रिलायंस रिटेलके ई-कॉमस की सर्विस ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से  उपलप्ध होगा और इससे तमाम उत्पादकों, व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, ब्रांड और उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा. कंपनी करीब दो साल इसकी योजना पर काम कर रही थी. फिलहाल रिलायंस रिटेल द्वारा नेबरहुड स्टोर, सुपरमार्केट, हाइपर मार्केट आदि का संचालन किया जाता है.
बता दे की कंपनी JioMart के रोजमर्रा के सामान जैसे साबुन, शैम्पू और अन्य घरेलू आइटम की बिक्री पर  ज़ोर देना चाहती है. कंपनी स्थानीय दुकानदारों को ऑनलाइन टु ऑफलाइन (Online To Offline) मार्केटप्लेस मुहैया कर रही है, यह एक ऐसा बिजनेस मॉडल है जिसे चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्ड‍िंग लिमिटेड अपनाती रही है. इसमें उपभोक्ता को ऑनलाइन उत्पादों को सर्च करने और उसे किसी फिजिकल स्टोर से खरीदने का विकल्प मिलता है.
देखना ये है की अब इस नए साइट से बाकि के ई- कॉमर्स साइट पे क्या असर पड़ता है और ग्राहकों का क्या रिएक्शन होता है.

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 
Summary
Amazon, Flipkart कि बढ़ी मुश्किलें, रिलायंस ने लॉन्च किया JioMart-Youth Express
Article Name
Amazon, Flipkart कि बढ़ी मुश्किलें, रिलायंस ने लॉन्च किया JioMart-Youth Express
Description
मेज़न फ्लिपकार्ट के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गयी है.  क्यूंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज अब JioMart के साथ ई- कॉमर्स के क्षेत्र में भी अपने कदम रह दिए है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER