आखिर कौन सा है बेहतर वॉच: Apple Watch Series 5 vs Watch Series 4

Apple Watch Series 5

एप्पल इवेंट 2019  में कंपनी ने  iphone 11  के  साथ साथ Apple  Watch Series 5 को भी लॉन्च किया है जिसमें पिछली Watch की तुलना में कई बेहतर फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी  ने  Watch Series 5 में दो वेरिएंट में लॉन्च किये  है जिसमें एक GPS वेरिएंट और दूसरा GPS+Cellular वेरिएंट है। इसके अलावा इसमें always on Retina Display दिया गया है जो कि कभी ऑफ नहीं होता।  लेकिन  क्या आपको पता है की एप्पल Watch Series 4 से कितना अलग और अच्छा है Apple Watch Series 5? आइये अंतर जानते है|

Apple Watch Series 5

कीमत: Apple Watch Series 5 vs Watch Series 4

कंपनी ने अपने इस साल के एनुअल इवेंट में वॉच की सीरीज 5 को लांच किया है| अगर हम किसके कीमत की बात करे तो इसमें Apple Watch Series 5 के GPS वेरिएंट की कीमत Rs 40,900 है। जबकि GPS + Cellular वेरिएंट को आप Rs 49,900 की कीमत में खरीद सकते हैं। यह 20 सितंबर से अमेरिका समेत 22 देशों में उपलब्ध सेल के लिए उपलब्ध होगी।

वही दूसरी ओर कंपनी ने पिछली साल Watch Series 4 लांच किया था| Watch Series 4 के 40mm GPS वेरिएंट की कीमत Rs 40,900, 44mm GPS वेरिएंट की कीमत Rs 43,900 है। इस वॉच का एक स्टेनलेस स्टील 40mm वेरिएंट भी लॉन्च किया गया था जिसकी शुरुआती कीमत Rs 67,900 है।

Apple Watch के फीचर

कीमत के बाद अब आप ये सोच रहे होंगे की आखिर क्या खास फीचर है इन वॉच में जो ये इतने महंगे है , तो चलिए आपको इसके स्पेसिफिकेशन से जुडी  कुछ जानकारी बता दे|

Apple Watch Series 5

एप्पल वॉच सीरीज  5 को दो साइज 44mm और 40mm में लॉन्च किया गया है, जिसमें सिरामिक और सफायर क्रिस्टल बैक फिनिश का उपयोग किया गया है। वॉच का साइज 10.7mm है और इसमें डिजिटल क्राउन भी दिया गया है।  Series 5 को Apple के नए ड्यूल कोर S5 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। वायरलेस कनेकिटविटी के लिए इसमें W3 चिप का इस्तेमाल किया गया है। इसमें  में 32GB की स्टोरेज मौजूद है। इसमें LTPO OLED तकनीक के साथ ऑल्वेज ऑन रेटिना डिस्प्ले दिया गया है जो​ कि कभी ऑफ नहीं होता। डिस्प्ले का पिक्सल रिजोल्यूशन 368×448 है। इसमें अन्य फीचर्स के तौर पर इलेक्ट्रिक हार्ट रेट सेंसर, बिल्ट इन कम्पॉस, बैरोमेट्रिक एल्टीमीटर, एक्सीलरोमीटर और एम्बिएंट लाइट सेंसर आदि शामिल हैं। साथ ही इंटरनेशन इमरजेंसी कॉलिंग फीचर भी मौजूद हैं।

वही अगर हम एप्पल वॉच सीरीज 4 पर नज़र डाले तो  इसमें एक्सेलोमीटर और जायरोस्कोप दिया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक हार्ट रेट भी एम्बेड किया गया है। यह सेंसर ECG ऐप की मदद से यूजर का ECG रिकॉर्ड कर सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Apple Watch Series 4 watchOS 5 पर काम करती है। इस वॉच के साउंड को फोन कॉल्स, सिरी और वॉकी-टॉकी के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

टेक्नोलॉजी से    जुड़ी खबर Youth Express  पर.

Summary
Article Name
कौनसा है बेहतर वॉच: Apple Watch Series 5 vs Watch Series 4-Youth Express
Description
 Apple Watch Series 5 के दो वेरिएंट में लॉन्च किये है जिसमें एक GPS वेरिएंट और दूसरा GPS+Cellular वेरिएंट है। इसमें always on Retina Display दिया गया है। 
Author
Publisher Name
Youth Express

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER