इवेंट पर अपने को-एक्टर संग बुलेट पर पहुंची ये अभिनेत्री

अगर आजकल बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला कोई कपल है तो वो है सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का। कल इनकी फिल्म लव आज कल2 का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे यूट्यूब पर अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं और हर कोई तारीफ कर रहा है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान अपने बॉयफ्रेंड कार्तिक के साथ बुलेट पर पहुंची थी। इस खास मौके पर दोनों ने मीडिया के सामने पोज दिए अब सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें जोरों शोरों से वायरल हो रही है।

करण जौहर के शो से शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की लव स्टोरी करण जौहर के शो से शुरू हई जब करण जौहर ने सारा से पूछा कि वो किस एक्टर को डेट करना चाहती है? तो उन्होनें कार्तिक आर्यन का नाम लिया था। बाद में ये बात सच तो तब साबित हुई जब इन दोनों को कई मौके पर एक साथ कैमरे में कैद किया गया। भले ही दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर को पब्लिक नहीं किया है, लेकिन इस बात को हर कोई जानता है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सारा अली खान की मां अमृता सिंह को ये बिल्कुल ही पसंद नहीं आ रहा है। लोग उनकी बेटी के लिंकअप की बातें करें वो अमृता को बिल्कुल ही पसंद नहीं है।

फिर भी सारा अली खान कार्तिक आर्यन से मिले बिना नहीं रह सकती और आए दिन उनके साथ नज़र आती रहती है। सारा अली खान अपनी मां का कुछ भी सुनने के मूड में नहीं नज़र आ रही है और आए दिन मेल मिलाप की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

बुलेटकल कार्तिक और सारा की अपकमिंग फिल्म लव आज कल का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे फैंस के बीच बेहद पसंद किया गया हैं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली द्वारा किया गया है तो वहीं ये फिल्म 14 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सारा अली खान बेहद स्टाइलिश ड्रेस में हॉट नज़र आई और कार्तिक के साथ बुलेट में बैठ के आईं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
इवेंट पर अपने को-एक्टर संग बुलेट पर पहुंची ये अभिनेत्री - Youth Express
Article Name
इवेंट पर अपने को-एक्टर संग बुलेट पर पहुंची ये अभिनेत्री - Youth Express
Description
हर कोई तारीफ कर रहा है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान अपने बॉयफ्रेंड कार्तिक के साथ बुलेट पर पहुंची थी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER