जाने कैसे Facebook स्टोरीज पे शेयर करे WhatsApp स्टेटस

WhatsApp status 

व्हाट्सप्प ने नया फीचर रोल आउट किया है| यूजर अब अपने WhatsApp status को फेसबुक स्टोरीज  पे शेयर कर सकता है| दरअसल, Facebook पिछले साल से ही अपने तीनों ही प्लेटफॉर्म- Facebook Messanger, WhatsApp, Instagram को एक साथ इंटिग्रेट करने की कोशिश में लगा हुआ है। इसी क्रम में यह कदम उठाया गया है।  इस फीचर को WhatsApp ने नए स्टेबल वर्जन के लिए रोल आउट किया गया है।  चलिए आपको क्रम अनुसार  बता दे यह फीचर कैसे काम करेगा और कैसे इसका इस्तेमाल करे-

WhatsApp status को Facebook स्टोरीज में शेयर करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले WhatsApp के माई स्टेटस ऑप्शन में जाएं
  • इसके बाद आप जिस WhatsApp स्टेटस को Facebook स्टोरीज में शेयर करना चाहते हैं, उसके बगल में दिए गए हैमबर्गर आइकन पर क्लिक करें।
  • अब आप यहां से ‘शेयर टू फेसबुक’ पर टैप करें।
  • इसके बाद आपको डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग के साथ आपका Facebook प्रोफाइल पिक्चर नजर आएगा।
  • इसके बाद आप अपने स्टेटस को Facebook स्टोरीज के साथ शेयर कर सकेंगे।
  • अगर आप चाहें तो अपने स्टेटस को शेयर करने से पहले प्राइवेसी को भी अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए आपको पब्लिक, फ्रेंड्स एंड कनेक्शन्स और हाइड स्टोरी का ऑप्शन नजर आएगा।
  • इन ऑप्शन्स में से किसी एक पर टैप करके शेयर नाउ पर टैप करने के बाद स्टेटस को शेयर कर सकते हैं।

आपको बता दे कि WhatsApp status  की तरह ही Facebook स्टोरी भी 24 घंटे के लिए ही एक्टिव रहेगा। जैसे ही आप अपने स्टेटस को Facebook स्टोरी के साथ शेयर करेंगे, उसके 24 घंटे के बाद यह स्टेटस अपने आप हट जाएगा। Facebook स्टोरी के तौर पर शेयर किया गया WhatsApp स्टेटस एक स्क्रीनशॉट की तरह दिखाई देगा। ऐसे में WhatsApp status  के साथ शेयर किया गया लिंक Facebook स्टोरी में एक्टिव नहीं होगा।

टेक्नोलॉजी और गैजेट से  जुड़ी हर खबर Youth Express पर.

 

Summary
जाने कैसे  Facebook स्टोरीज पे शेयर करे WhatsApp status-Youth Express
Article Name
जाने कैसे Facebook स्टोरीज पे शेयर करे WhatsApp status-Youth Express
Description
यूजर अब अपने WhatsApp status को फेसबुक स्टोरीज  पे शेयर कर सकता है| FB पिछले साल से ही अपने तीनों ही प्लेटफॉर्म को इंटिग्रेट करने में लगा हुआ है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER