निर्णायक मैच में विराट कोहली के नाम अनोखे रिकॉर्ड, जाने विस्तार से

भारत ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 286 रन बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की जबरदस्त 29वीं वनडे इंटरनैशनल सेंचुरी और विराट कोहली के दिल जीतने वाली 89 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 47.3 ओवर में मात्र तीन विकेट के नुक़सान पर 289 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस निर्णायक को तो भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर लिया, लेकिन इस निर्णायक मैच के दौरान कुछ बेहद खाश रिकॉर्ड भी बने। वैसे भारत का मैच हो और विराट कोहली के नाम कोई नया रिकॉर्ड ना जुड़े, ऐसा तो शायद ही हो। आईए जानते हैं आज के इस मुकाबले में विराट ने कौन कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए।

निर्णायक मैच में कोहली का रिकॉर्ड

 

 

कप्तान विराट कोहली ने 100वीं वनडे इंटरनैशनल में 100वीं बार 50+ स्कोर बनाया। कोहली ने 245* मैच की 236वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। कोहली ऐसा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर हैं जिन्होंने 463 मैचों की 452 पारियों में 145 बार ऐसा किया है। सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि इस रिकॉर्ड में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर काफी आगे है। वहीं कोहली ने अभी तक इस मैच में अपना 57वां अर्धशतक लगाया और वहीं इसके साथ उन्होंने 43 शतक भी लगाए हैं।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा 118 बार, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग 112 बार , और साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कालिस भी पहले ऐसा कर चुके हैं।

बतौर कप्तान सबसे तेज 5000 रन

कोहली ने पूर्व महेंद्र सिंह धोनी का वनडे इंटरनैशनल में कप्तान के रूप में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। कोहली और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच काफी अंतर है। हालांकि धोनी निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने आते थे। वहीं विराट शीर्ष क्रम के बल्लेबाज है।

कोहली को इस मैच से पहले धोनी का रेकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 17 रनों की जरूरत थी। धोनी ने 127 पारियों में 5000 रन बनाए थे। वहीं कोहली अपनी 82वीं पारी में यहां पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग 131 पारियों में यहां पहुंचे थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER