रेप का आरोप लगाकर पैसे ऐंठती थी यह महिला खिलाड़ी

रेप का आरोप लगाकर पैसे ऐंठती थी यह महिला खिलाड़ी

हमें जानकारी मिलती रहती है की आस पास हत्या, लूट, बलात्कार जैसी बहुत सी घटनाये घटित हो रही है, लेकिन अभी हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जो शायद ही सुनने को मिलता है। मामला है राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी का।

कुछ दिनों पहले हरियाणा की रोहतक के एक कॉलेज में पढ़ने वाली महिला खिलाड़ी का झज्जर निवासी जयदीप जो कि राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी है, उस पर आरोप था कि शादी का झांसा देकर जयदीप ने महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म किया है।

महिला थाने में बीते पिछले महीने महिला  ने यह शिक़ायत दर्ज कराई थी, शिक़ायत पर कार्यवाही करते हुए जयदीप को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। लेकिन बाद में पूरे मामले को खेल के रूप में तब्दील कर दिया महिला ने जयदीप की ज़मानत के समय कोर्ट मे कहा की मैं इस केस को वापस लेना चाहती हूँ। मुझे आगे कोई कार्यवाही नही करनी है। इस बात से न्यायालय एवं विवेचना अधिकारी हैरत में पड़ गये और पूरे मामले की पड़ताल करने पर जो बात सामने आई वह हैरान कर देने वाली है। खिलाड़ी पर आरोप उजागर होता है कि, इससे पहले भी महिला ने ऐसे आरोप लगा कर सुरजीत सिंह से पैसे लेकर समझौता कर लिया था और अब जो बात सामने आई है कि जयदीप से भी महिला ने पैसे की मांग कर मामले को खत्म करना चाहा। जिस पर कोर्ट ने महिला को फटकार लगाई और महिला खिलाड़ी के खिलाफ पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्यवाही का आदेश दिया।

पुलिस का भी मानना है कि महिला खिलाड़ी ने इससे पहले भी एक व्यक्ति से ऐसे ही पैसे एठने का आरोप है। दूसरा मामला सुरजीत का जो सामने आया वो यह है कि कोर्ट में जयदीप की जमानत अर्जी पर सुनवाई के समय एक अन्य वकील के द्धारा सुरजीत मामले में पैसे को लेकर हुए समझौते की जानकारी हुई। कोर्ट ने महिला खिलाड़ी पर एसपी को आदेश दिया है सत्यता को उजागर कर उचित कार्यवाही करे।

Summary
रेप का आरोप लगाकर पैसे ऐंठती थी यह महिला खिलाड़ी
Article Name
रेप का आरोप लगाकर पैसे ऐंठती थी यह महिला खिलाड़ी
Description
हमें जानकारी मिलती रहती है की आस पास हत्या,लूट, बलात्कार जैसी बहुत सी घटनाये घटित हो रही है, लेकिन अभी हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जो शायद ही सुनने को मिलता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER